जीतू की बहन कलरा के बैंक खाते में 19,400 रुपए जमा थे। आरोप है कि जब जीतू पैसे निकालने बैंक पहुंचे तो मैनेजर ने कहा कि बहन को लेकर आओ, तभी पैसा मिलेगा। जीतू ने बताया कि उन्होंने बैंक कर्मचारियों को कहा था कि बहन की मौ@त हो चुकी है, लेकिन फिर भी पैसा देने से मना कर दिया गया।
जीतू का घर बेहद खराब हालत में है। टूटती दीवारें, कच्चा फर्श और सीलन भरा कमरा उनकी जिंदगी की सच्चाई बयान करता है। पहले जीतू और उनकी बहन इसी घर में रहते थे। बहन कलरा को सरकार की ओर से एक घर मिला था, लेकिन दोनों का सहारा सिर्फ सरकारी मदद और राशन था।
कलरा के पति की पहले ही मौ@त हो चुकी थी। इसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी थीं। उन्होंने बछड़ा बेचकर 19,400 रुपए बैंक में जमा किए थे। दोनों भाई-बहन जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पैसा निकालते थे।
26 जनवरी को कलरा की तबीयत बिगड़ी। तेज बुखार के बाद जीतू उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन उनकी मौ@त हो गई। इसके बाद जीतू पूरी तरह अकेले पड़ गए। उनके पास न कोई नौकरी थी और न ही कोई दूसरा सहारा।
वीडियो वायरल होने के बाद जीतू की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। अलग-अलग संगठनों, पार्टियों और लोगों की तरफ से उन्हें करीब 15 लाख रुपए की मदद मिली है। अब उन्हें बिजली कनेक्शन भी मिल गया है और वे बहन के सरकारी घर में रह रहे हैं।
गांव के लोगों ने बताया कि जीतू और उनकी बहन के बीच बहुत गहरा रिश्ता था। जीतू अपनी बहन की कब्र घर के पास ही बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि बहन ही उनका पूरा संसार थीं और अब भी उन्हें लगता है कि वह उनके पास ही हैं।
घटना को लेकर बैंक प्रबंधन और प्रशासन दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। बैंक मैनेजर का कहना है कि उन्होंने सिर्फ जरूरी दस्तावेज मांगे थे, जबकि जीतू का दावा है कि बहन को लाने की बात कही गई थी। मामले के बाद बैंक मैनेजर छुट्टी पर चले गए।
वहीं पुलिस और प्रशासन पर भी सवाल उठे कि जब जीतू कंकाल लेकर जा रहे थे, तब किसी ने मदद क्यों नहीं की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हालात अचानक बने और जल्दबाजी में सही फैसला नहीं हो पाया।
यह घटना सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि सिस्टम और गरीबी की उस सच्चाई को दिखाती है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

