विज्ञापन

BIG BREAKING : IED ब्ला-स्ट से कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर दहला! डी-माइनिंग के दौरान 3 जवान शहीद, 1 घायल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां IED ब्लास्ट में तीन जवानों शहीद हो गये , जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है|

शनिवार सुबह फोर्स कोरोसकोडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान पहले से बिछाई गई IED को डिफ्यूज करने की प्रक्रिया चल रही थी। तभी अचानक जोरदार ब्ला-स्ट हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


कांकेर IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पूरा मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घायल जवानों को तुरंत बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन गंभीर चोटों के कारण तीन जवानों ने मौके पर ही दम तो-ड़ दिया।

इस हादसे में घायल जवान परमानंद कोमरा को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर कांकेर भेजा गया है।

इस घटना में DRG के जिन जवानों ने अपनी जा-न गंवाई, उनमें इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढपाले शामिल हैं।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर पिछले कुछ महीनों से लगातार IED बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक सैकड़ों IED को निष्क्रिय किया जा चुका है, लेकिन आज डिफ्यूज करते समय यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।

                                                   

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla