विज्ञापन

घर के काम के विवाद में ननद ने भाभी की जा-न ली, फिर वारदात को रे@#$प दिखाने शव के कपड़े फाड़े! ऐसे हुआ मामले का खुलासा

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि ननद ने अपनी ही भाभी की जा-न ले ली। इसके बाद वारदात को दूसरी दिशा देने के लिए ऐसा दृश्य बनाया गया, जिससे पुलिस का शक किसी और तरफ चला जाए।आरोपी ने शव के कपड़े फाड़ उसे नि%^&र्वस्त्र हालत में छोड़ दिया।ताकि इसे रे@#$%प की तरह दिखा सके!

मामला लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर का है। बताया जा रहा है कि ननद और भाभी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घर के कामकाज और बंटवारे की बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। पहले भी कई बार दोनों के बीच मारपी-ट हो चुकी थी। करीब 6 महीने पहले भी ननद ने भाभी को खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिवार वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

Kawardha Family Dispute Case

जानकारी के मुताबिक, 3 मई 2026 को झोंकाखार खेत में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। शुरुआती जांच में मामला दूसरी तरह का लग रहा था, इसलिए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में महिला की पहचान ग्राम सिंगारपुर निवासी बेलसिया छेदैया (32) के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धर्मेंद्र सिंह ने जांच टीम बनाई और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

घटनास्थल से पुलिस को लोहे की रपली, हंसिया, टूटी चूड़ियां, कपड़ों के टुकड़े, बटन और साड़ी पिन जैसे कई अहम सबूत मिले। साइबर सेल और एफएसएल टीम की मदद से तकनीकी जांच की गई। जांच में साफ हुआ कि महिला के साथ किसी तरह की गलत हरकत नहीं हुई थी।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मालती मरकाम (33) अपने पति द्वारा मारपी-ट से परेशान होकर करीब 5 साल पहले मायके आकर रहने लगी थी। इसके बाद उसका अपनी भाभी बेलसिया के साथ लगातार विवाद बढ़ता गया।

सख्ती से पूछताछ करने पर मालती ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि आए दिन के झगड़ों से परेशान होकर उसने भाभी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

आरोप है कि 3 मई को खेत में काम कर रही बेलसिया पर पीछे से हमला किया गया। लोहे की रपली से सिर पर लगातार वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौ-त हो गई।

पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने शव के कपड़े भी फाड़ दिए, ताकि इसे रे@#$%प  दिखा सके और मामला किसी और दिशा में चला जाए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने मोबाइल और सोशल मीडिया पर ऐसी घटनाएं देखी थीं, वहीं से उसे यह तरीका सूझा।

हालांकि मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी मालती मरकाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ऐसी खबरें समाज को सोचने पर मजबूर करती हैं। पारिवारिक विवाद अगर समय रहते नहीं सुलझे, तो हालात बेहद दर्दनाक हो सकते हैं।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla