घटना खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र की है। मृतका राखी, टेकड़ी निवासी गजुनाथ की सबसे बड़ी बेटी थी। परिवार ने उसकी शादी खामखेड़ा गांव में तय की थी और 26 अप्रेल बारात आने वाली थी।
शादी से पहले घर में हल्दी की रस्म आयोजित की गई थी। परिजनों ने स्थानीय बाजार से खुले पैकेट में हल्दी और चिकसा मंगवाया था। यही हल्दी राखी समेत करीब 15 अन्य महिलाओं को लगाई गई थी।
बताया जा रहा है कि उसी रात राखी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसके गले में तेज जलन शुरू हुई, होंठ फूल गए और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगे। चेहरे की सूजन भी लगातार बढ़ती चली गई।
हालत खराब होने पर परिजन उसे तुरंत खरगोन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आईसीयू में भर्ती किया गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर अगले दिन उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में एक्स-रे और ईसीजी सहित कई जांचें की गईं, लेकिन गले की परेशानी और चेहरे की सूजन लगातार बढ़ती रही।
एमवाय अस्पताल में राहत नहीं मिलने पर परिजन राखी को इंदौर के एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां इलाज का खर्च ज्यादा होने के कारण जब उसे वापस एमवाय अस्पताल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिसके चलते बिना पोस्टमार्टम के गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिस दिन घर में मंडप सजना था और बारात आनी थी, उसी दिन परिवार को बेटी की अंतिम विदाई देनी पड़ी।
परिजनों के पास मौजूद एमवाय अस्पताल की मेडिकल पर्ची में डॉक्टरों ने ‘हल्दी से रिएक्शन’ का जिक्र किया है। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उपयोग की गई हल्दी का सैंपल भी मंगवाया था, जिसे जांच के लिए खाद्य विभाग को सौंपा गया है।
डॉक्टरों ने हल्दी में ‘मेटानिल येलो’ नामक जहरीले रंग की मिलावट होने की आशंका जताई है। घटना के बाद खाद्य एवं सुरक्षा विभाग में हलचल बढ़ गई है। विभाग ने कसरावद सहित जिलेभर से हल्दी पाउडर के 12 सैंपल लेकर राज्य स्तरीय प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं।
खरगोन सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार से इलाज की पूरी हिस्ट्री ली गई है और पैकेट की सैंपलिंग भी कराई गई है।
वहीं कसरावद बीएमओ डॉ. संतोष बडोले के मुताबिक स्वास्थ्य, महिला विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पंचनामा तैयार किया है।
परिजनों ने किसी भी पुरानी बीमारी से इनकार किया है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण अभी मौ-त का स्पष्ट कारण बताना मुश्किल है।
फिलहाल पूरे गांव में मातम का माहौल है। घर के दरवाजे पर शादी के तोरण अब भी टंगे हुए हैं और परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

