विज्ञापन

भिलाई : खुर्सीपार में चा-कू हमले से घायल दूसरा युवक भी जिंदगी की जंग हार गया, 13 दिन बाद युवक की मौ@त से इलाके में सन्नाटा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुई चा@कूबाजी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस मामले में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौ@त हो गई। शुक्रवार को युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले इसी घटना में एक अन्य युवक की जान जा चुकी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे बालाजी नगर निवासी रजत कुशवाहा अपने दोस्त सुनील कन्हई को बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। दोनों गांधी विद्यालय के पास पहुंचे थे।

खुर्सीपार चा@कूबाजी मामले में दूसरे घायल युवक की मौ@त

इसी दौरान उन्होंने देखा कि गोलू सिंह एक युवक को बैट से मार रहा था। रजत और सुनील ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी गोलू सिंह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने अचानक चा@कू निकाल लिया और दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में रजत के पेट और सीने में गंभीर चोट आई थी, जबकि सुनील के सीने, पेट और पीठ पर चा@कू से वार किए गए थे। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग और परिजन तुरंत दोनों घायलों को सुपेला के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे।

हालत नाजुक होने पर दोनों को रामनगर स्थित स्पर्श अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान पहले रजत कुशवाहा की मौ@त हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल सुनील ने घटना के 13वें दिन शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

एएसपी आनंद शुक्ला ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले की आगे जांच जारी है|

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla