कुम्हारी अग्निकांड में बड़ा मोड़! CCTV में नहीं दिखा शॉर्ट सर्किट, 3 दिन में जांच रिपोर्ट देगी कलेक्टर की टीम..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग,कुम्हारी अग्निकांड मामले में अब जांच ने नया मोड़ ले लिया है। एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौ-त के बाद प्रशासन पूरी घटना की गहराई से जांच में जुट गया है। सामने आए CCTV फुटेज ने शुरुआती दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पूरे मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह टीम तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कलेक्टर कार्यालय की ओर से 13 मई को आदेश जारी किया गया।

कुम्हारी अग्निकांड की जांच में जुटी प्रशासनिक टीम

यह घटना नगर पालिका परिषद कुम्हारी के वार्ड क्रमांक-4 महामाया पारा की है, जहां 12 मई को अचानक भयानक आग लग गई थी। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी।

शुरुआती जानकारी में बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह बताया गया था। कहा गया था कि वहां से निकली चिंगारी के बाद आ-ग तेजी से घर तक पहुंची और किचन में रखे गैस सिलेंडर ने स्थिति को और भयावह बना दिया।

लेकिन अब सामने आए CCTV फुटेज में बिजली के खंभे से किसी तरह की चिंगारी या आग निकलती नजर नहीं आई है। फुटेज में घर के अंदर से धुआं उठने के बाद आग फैलती दिखाई दे रही है। पूरी घटना महज ढाई मिनट के भीतर होती नजर आई।

जांच कमेटी की जिम्मेदारी मिलाई-3 के तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी रवि विश्वकर्मा को सौंपी गई है। टीम में सेनानी नगर सेना दुर्ग नागेंद्र सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुम्हारी नेतराम चंद्राकर, मिलाई-3 थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज, वैज्ञानिक अधिकारी स्मिता भारद्वाज, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अविनाश पाठक और विद्युत वितरण कंपनी के सहायक अभियंता विजय कुमार बंजारे शामिल हैं।

कलेक्टर ने जांच टीम को 16 मई तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद हादसे की असली वजह और संभावित जिम्मेदारों की स्थिति साफ हो सकती है।

मृतक अनिल वैष्णव कुम्हारी की एक स्टील कंपनी में मजदूरी करता था। हादसे वाले दिन उसकी छुट्टी थी। इस अग्निकांड में अनिल, उसकी दिव्यांग बेटी लक्ष्मी, दूसरी बेटी चांदनी और डेढ़ वर्षीय मासूम गोपिका की मौ-त हो गई।

वहीं अनिल की पत्नी गिरजा, बेटा गौतम, बेटी भारती और पिता राधेश्याम हादसे के समय घर के बाहर थे, जिससे उनकी जान बच गई। जानकारी के मुताबिक गैस सिलेंडर उसी दिन सुबह घर लाया गया था।

बताया गया कि धमाका इतना तेज था कि घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया। हादसे के बाद पूरा मकान जलकर खाक हो गया और मलबे से चारों के शवों के अवशेष बरामद किए गए


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla