विज्ञापन

कुम्हारी टोल पर खौफनाक घटना! पुलिस जवान पर कार चढ़ाने की कोशिश, 14KM पीछा कर भिलाई में दबोचे गए नागपुर के युवक, कार से आ-प-त्ति-जनक सामग्री बरामद..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने पुलिस जवान को कुचलने की कोशिश कर दी। घटना के बाद पुलिस टीम तुरंत एक्टिव हुई और करीब 14 किलोमीटर तक पीछा कर कार को भिलाई-3 के सिरसा गेट के पास पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस की टीम दोपहर करीब 12:40 बजे कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। ड्यूटी में आरक्षक रमेश चंद्राकर तैनात थे। इसी दौरान रायपुर से दुर्ग की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार पुलिस को संदिग्ध लगी। कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी।

कुम्हारी टोल प्लाजा पर पुलिस चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार पकड़ती ट्रैफिक पुलिस

आरक्षक रमेश चंद्राकर ने कार चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय अचानक स्पीड बढ़ा दी। आरोप है कि चालक ने कार सीधे आरक्षक की तरफ बढ़ा दी और उसे कुचलने की कोशिश की। खुद को बचाने के दौरान आरक्षक सड़क पर गिर गए, जिससे उनके दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आरक्षक के सिर के ऊपर से भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पीछे हटने से उनकी जान बच गई।

घटना के तुरंत बाद ट्रैफिक पुलिस ने पीछा शुरू किया। करीब 14 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सिरसा गेट भिलाई-3 के पास कार को रोककर दो युवकों को पकड़ लिया गया। कार में एक किशोरी और एक युवती भी सवार थीं।

चेकिंग के दौरान पुलिस को कार से से-क्स पावर की गोलियां, गांजा और सिगरेट बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रमजान और जाकिर मोहम्मद बताए। दोनों नागपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार रमजान न्यू नेहरू नगर और जाकिर मोहम्मद बड़ा ताजबाग सक्करदारा क्षेत्र का निवासी है।

थाना कुम्हारी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 221 और 3(5) के साथ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 100 के तहत मामला दर्ज किया है। घटना में इस्तेमाल कार MH 02 AY 3475 को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं कार में मौजूद किशोरी और युवती के परिजनों को सूचना देकर उनके बयान लिए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी वाहन चेकिंग और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए तेज और लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। मामले की जांच जारी है और आगे जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ऐसी ही दुर्ग-भिलाई की हर बड़ी और लोकल खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla