विज्ञापन

दुर्ग : LLB Result पर फूटा छात्रों का गुस्सा! हिंदी में जवाब लिखने वालों को किया फेल, यूनिवर्सिटी घेराव से मचा हंगामा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट को लेकर छात्रों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी पहुंचे और घेराव कर विरोध जताया। छात्रों का आरोप है कि लीगल लैंग्वेज विषय में अचानक नियम बदल दिए गए और हिंदी में जवाब लिखने वाले छात्रों को फेल कर दिया गया। इससे सैकड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी रिजल्ट में 417 छात्रों में से सिर्फ 101 छात्र ही पास हो सके। वहीं 230 छात्रों को पूरक परीक्षा की स्थिति में रखा गया, जबकि 77 छात्र पूरी तरह अनुत्तीर्ण घोषित किए गए। छात्रों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर खराब परिणाम की वजह केवल लीगल लैंग्वेज का पेपर है।

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी में LLB छात्रों का प्रदर्शन करते हुए दृश्य

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि पिछले वर्षों में भी इसी विषय के जवाब हिंदी में लिखे जाते रहे हैं और छात्रों को अंक मिलते रहे हैं। लेकिन इस बार बिना किसी स्पष्ट सूचना के केवल अंग्रेजी में लिखे गए जवाबों का ही मूल्यांकन किया गया। इसका सबसे ज्यादा असर हिंदी माध्यम के छात्रों पर पड़ा है।

इस मामले में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय तिवारी ने कहा कि बार काउंसिल के नियमों के अनुसार लीगल लैंग्वेज विषय में अंग्रेजी में जवाब लिखना जरूरी था। इसी आधार पर परीक्षा और मूल्यांकन किया गया है।

छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को आवेदन सौंपते हुए कहा कि अगर परीक्षा का तरीका बदला गया था तो इसकी जानकारी पहले दी जानी चाहिए थी। कॉलेज स्तर पर भी हिंदी और अंग्रेजी माध्यम को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए थे। इसी कारण छात्रों ने पहले की तरह हिंदी में उत्तर लिखे।

छात्रों ने मांग की है कि लीगल लैंग्वेज विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराई जाए। जिन छात्रों को कम अंक मिले हैं उन्हें न्याय मिले और विधि स्नातक में पुनर्मूल्यांकन की सुविधा फिर से शुरू की जाए। छात्रों का कहना है कि पहले यह व्यवस्था थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया।

धनरसायन सिंह गुरुल महाविद्यालय के छात्रों ने भी रिजल्ट पर नाराजगी जताई। छात्रों के मुताबिक 56 में से 50 छात्रों को अंग्रेजी विषय में पूरक परीक्षा की स्थिति का सामना करना पड़ा है। उनका कहना है कि लगभग पूरी कक्षा प्रभावित हुई है।

छात्रों का दावा है कि विश्वविद्यालय से जुड़े चारों कॉलेजों में यही स्थिति बनी हुई है। बड़ी संख्या में छात्र अनुत्तीर्ण होने से उनमें निराशा और गुस्सा देखा जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

छात्रों ने रिजल्ट जारी करने में हुई देरी पर भी सवाल उठाए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 8 मई को स्थायी समिति और 9 मई को कार्य परिषद की बैठक में रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया। छात्रों का आरोप है कि रिजल्ट पहले भी जारी किया जा सकता था, लेकिन इसमें काफी देरी की गई।

दिसंबर-जनवरी सत्र में आयोजित एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम मई में जारी किया गया है। सामान्य तौर पर परीक्षा के 45 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी हो जाना चाहिए, लेकिन इस बार समयसीमा काफी पीछे चली गई। अब अगले महीने होने वाली सेकंड सेमेस्टर परीक्षा को लेकर छात्र मानसिक दबाव में हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla