विज्ञापन

एक दुल्हन, 9 दूल्हे! शादी के कुछ दिन बाद गायब हो जाती थी दुल्हन,9वीं शादी के बाद खुली पोल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के बीड जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक युवती की 9वीं शादी के बाद ऐसा खुलासा हुआ कि पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि यह मामला फर्जी शादी गिरोह से जुड़ा हुआ है। गिरोह ग्रामीण इलाकों के सीधे-सादे युवकों को निशाना बनाकर उनसे लाखों रुपये वसूलता था।

महाराष्ट्र के बीड जिले में फर्जी शादी गिरोह का खुलासा, युवती पर कई युवकों को ठगने का आरोप

ताजा मामला उमापूर गांव का है। यहां एक युवक की शादी एक युवती से करवाई गई। बाद में पता चला कि युवती इससे पहले अलग-अलग जिलों के आठ युवकों से शादी कर चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक हर शादी के कुछ समय बाद वह पैसे लेकर वहां से चली जाती थी। इस बार भी एजेंटों और बिचौलियों ने युवती को कुंवारी बताकर उमापूर के युवक से शादी करवाई।

पीड़ित युवक ने बताया कि शादी कराने के नाम पर उससे लाखों रुपये लिए गए थे। शादी के बाद जब युवती के पुराने मामलों और बार-बार शादी करने की जानकारी सामने आई, तो युवक पूरी तरह हैरान रह गया।

युवक का आरोप है कि गिरोह ने उसे प्रेम जाल और पारिवारिक दबाव में फंसाकर पूरी योजना को अंजाम दिया।

मामले के बाद पीड़ित युवक ने चकलांबा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उसने जिले के पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की मांग भी की है।

जानकारी के अनुसार यह गिरोह ऐसे युवकों को निशाना बनाता है जिनकी शादी होने में परेशानी आ रही होती है। गिरोह के लोग खुद को मैरिज एजेंट बताकर संपर्क करते हैं और मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाते हैं।

शादी के कुछ दिनों बाद दुल्हन किसी बहाने से घर छोड़कर चली जाती है और फिर परिवार को ठगी का एहसास होता है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla