विज्ञापन

महासमुंद में कार के सीक्रेट चेंबर से 9 करोड़ का गोल्ड बरामद! गुजरात के 3 युवक पकड़े गए, अंबिकापुर में 95 किलो चांदी और 760 मोबाइल भी जब्त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस की चेकिंग के दौरान ऐसा खुलासा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक कार के सीक्रेट चेंबर से करोड़ों रुपए के सोने के जेवर बरामद किए गए। मामले में गुजरात के तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं अंबिकापुर में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चांदी और पुराने मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में 17 मई 2026 की रात एनएच-353 स्थित रेहटीखोल चेक पोस्ट पर वाहनों की सख्त जांच चल रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही एक वोक्सवैगन वर्टस कार को पुलिस ने रोका।

महासमुंद पुलिस ने कार के गुप्त चेंबर से करोड़ों का गोल्ड और अंबिकापुर में भारी मात्रा में चांदी जब्त की

कार में तीन युवक सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जयेश अकबरी, सुनीत कारेना और रूशी अग्रावत बताए। तीनों गुजरात के राजकोट के रहने वाले हैं। शुरुआती पूछताछ में जवाब संदिग्ध लगने पर पुलिस ने कार की गहन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को कार की पिछली सीट के अंदर बना एक सीक्रेट चेंबर मिला। इसी गुप्त जगह पर दो पीठू बैग रखे हुए थे। बैग खोलने पर छह प्लास्टिक बॉक्स मिले, जिनमें भारी मात्रा में सोने की ज्वेलरी रखी थी।

जांच में बरामद गोल्ड का वजन 7512.488 ग्राम यानी करीब साढ़े सात किलो निकला। पुलिस के मुताबिक, जब्त सोने की कीमत करीब 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं कार की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। इस तरह कुल जब्त सामान की कीमत 9 करोड़ 27 लाख 84 हजार रुपए तक पहुंच गई।

पुलिस ने जब युवकों से गोल्ड से जुड़े दस्तावेज मांगे तो वे कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने गोल्ड और कार दोनों को जब्त कर लिया। मामले की जानकारी आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय को भी भेजी गई है। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है।

इधर, अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की। बनारस रोड पर वाहन जांच के समय एक ओमनी कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 95 किलो 500 ग्राम पुरानी चांदी की पायल और 760 पुराने मोबाइल फोन बरामद किए गए।

कार में पश्चिम बंगाल के पांच युवक सवार थे। पूछताछ में वे सामान के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। पकड़े गए युवकों के नाम सेन्तु शेख, गफ्फार शेख, असिम शेख, इब्राहिम शेख और माशदुल शेख बताए गए हैं। सभी पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले के रहने वाले हैं।

j

पुलिस को आशंका है कि बरामद सामान चोरी या अवैध तरीके से जुटाया गया हो सकता है। खासकर पुराने मोबाइल फोन को लेकर साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों की संभावना भी जताई जा रही है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों मामलों की जांच फिलहाल जारी है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla