विज्ञापन

क्या सच में चुराया हुआ मनी प्लांट देता है धन लाभ? जानिए वास्तु में क्या माना गया शुभ या अशुभ?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : घर में मनी प्लांट लगाने को लेकर लोगों के बीच कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। कई लोग मानते हैं कि अगर किसी पड़ोसी, रिश्तेदार या गांव वाले के घर से मनी प्लांट लाया जाए तो घर में सुख-समृद्धि आने लगती है। लेकिन वास्तु शास्त्र इस धारणा को सही नहीं मानता।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चोरी करके लाया गया मनी प्लांट शुभ नहीं माना जाता। इसे चुराने की जरूरत नहीं होती। आप इसे आसानी से कहीं से मंगवाकर या खरीदकर भी अपने घर में लगा सकते हैं।

घर में लगा हरा-भरा मनी प्लांट और वास्तु से जुड़ी खास जानकारी

मनी प्लांट को घर में सुख, शांति और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे घर में लगाना पसंद करते हैं। हालांकि इसका शुभ प्रभाव तभी माना जाता है, जब पौधे की सही तरीके से देखभाल की जाए।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में समृद्धि का प्रवाह बना रहता है।

मनी प्लांट की लताओं को हमेशा ऊपर की ओर बढ़ने देना चाहिए। इसे प्रगति का प्रतीक माना जाता है। कोशिश करें कि इसकी कोई भी लता जमीन तक न पहुंचे।

इसके अलावा मनी प्लांट को कभी गंदे या रुके हुए पानी में नहीं रखना चाहिए। बहुत अंधेरी जगह पर भी इसे रखने से बचना चाहिए। अगर पौधे की पत्तियां सूख जाएं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। साथ ही पौधे की जगह बार-बार बदलना भी सही नहीं माना जाता।

अगर आप भी घर में मनी प्लांट लगाने की सोच रहे हैं, तो सही दिशा और सही देखभाल का ध्यान रखें। छोटी-छोटी सावधानियां घर के माहौल को और बेहतर बना सकती हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla