जानकारी के मुताबिक, 25 मई 2026, सोमवार को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर के साथ ही नौतपा की शुरुआत मानी जाएगी।
इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून 2026, मंगलवार तक रहेगा। मान्यता है कि इन 9 दिनों में गर्मी सबसे ज्यादा असर दिखाती है और तापमान तेजी से बढ़ता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तभी नौतपा आरंभ होता है। रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा माना जाता है, जिसे शीतलता और सौम्यता का प्रतीक बताया गया है।
वहीं सूर्य को अग्नि और तेज का कारक माना जाता है। ऐसे में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आते हैं, तो धरती पर गर्मी का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। नौतपा के शुरुआती 9 दिन सबसे ज्यादा तपते हैं, इसलिए इसे नौतपा कहा जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नौतपा सिर्फ भीषण गर्मी का समय नहीं माना जाता, बल्कि इसे प्रकृति के संतुलन से भी जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि इस दौरान सूर्य की तेज किरणें वातावरण और धरती को शुद्ध करने का काम करती हैं।
ग्रामीण परंपराओं में मान्यता है कि नौतपा की तेज गर्मी से कीटाणु और विषैले तत्व खत्म होते हैं। खेती-किसानी के नजरिये से भी इस समय को अहम माना जाता है, क्योंकि अच्छी गर्मी को भविष्य में अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है।
अब जैसे-जैसे 25 मई करीब आ रही है, वैसे-वैसे लोगों के बीच नौतपा को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

