3 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। मंगलवार को NTA ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया।
NTA के डीजी अभिषेक सिंह ने कहा कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी के लिए एजेंसी जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और नई तारीख का ऐलान 6 से 8 दिनों के भीतर किया जाएगा।
इधर केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। एजेंसी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। NTA ने बताया कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।
वहीं दिल्ली में जब मीडिया ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस मामले पर सवाल पूछा तो वह बिना जवाब दिए वहां से निकल गए।
जानकारी के मुताबिक NEET का पेपर कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ के जरिए ली-क हुआ। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल शामिल थे। सभी सवाल हाथ से लिखे गए थे और उनकी हैंडराइटिंग भी एक जैसी बताई जा रही है।
जांच एजेंसियों के अनुसार इस मामले का खुलासा राजस्थान के सीकर से हुआ। बताया जा रहा है कि 1 मई को केरल के एक कॉलेज में MBBS की पढ़ाई कर रहे चूरू के एक छात्र ने यह ‘क्वेश्चन बैंक’ सीकर में अपने दोस्त को भेजा था।
इसके बाद 2 मई को यह सामग्री एक पीजी संचालक तक पहुंची और वहां रहने वाले छात्रों के बीच शेयर की गई। धीरे-धीरे यह अन्य छात्रों और करियर काउंसलर्स तक भी पहुंच गई।
3 मई को परीक्षा होने के बाद सीकर के एक पीजी संचालक ने उद्योग नगर थाने और NTA को शिकायत दी कि बड़ी संख्या में छात्रों के पास कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ मौजूद था।
6 और 7 मई को परीक्षा और आंसर-की से जुड़ी ऑनलाइन चैट वायरल होने लगी। इसके बाद छात्रों और कोचिंग संस्थानों में इस कथित क्वेश्चन बैंक को लेकर चर्चा तेज हो गई।
7 मई को NTA ने माना कि उसे राजस्थान और उत्तराखंड से गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। इसके बाद 8 मई को मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी गई।
राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जांच शुरू करते हुए 12 मई तक सीकर और आसपास के इलाकों से 13 लोगों को अरेस्ट किया है।
बताया जा रहा है कि ‘क्वेश्चन बैंक’ में मौजूद 300 से ज्यादा सवालों में से करीब 150 सवाल हूबहू परीक्षा में आए थे। NEET परीक्षा में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं। ऐसे में करीब 600 नंबर के सवाल सीधे इसी सामग्री से जुड़े बताए जा रहे हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी क्वेश्चन बैंक से कुछ सवाल मिलना सामान्य हो सकता है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में सवालों का मैच होना बेहद असामान्य माना जा रहा है।
फिलहाल जांच के तार केरल, राजस्थान और महाराष्ट्र तक जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। नासिक पुलिस ने भी एक युवक को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी BAMS की पढ़ाई कर रहा है और मेडिकल काउंसलिंग एजेंसी भी चलाता है।
NTA डीजी ने बताया कि 7 मई की रात एक व्हिसलब्लोअर के जरिए जानकारी मिली थी कि परीक्षा से पहले कुछ सवाल व्हाट्सऐप पर भेजे गए थे, जो असली परीक्षा से मेल खा रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि 1 और 2 मई को यह PDF कुछ लोगों के मोबाइल में मौजूद थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

