CBI के मुताबिक कुलकर्णी लातूर का रहने वाला है और लंबे समय तक NEET पेपर तैयार करने वाले पैनल का हिस्सा भी रह चुका है। बताया जा रहा है कि उसे पेपर तक सीधी पहुंच थी।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जांच में सामने आया है कि आरोपी पुणे स्थित अपने घर पर कोचिंग क्लास चलाता था। यहां वह छात्रों को परीक्षा से पहले ही संभावित सवाल और उनके सही जवाब बता देता था। आरोप है कि 3 मई को हुई परीक्षा से पहले अप्रैल के आखिरी सप्ताह में आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद से कई छात्रों तक लीक पेपर पहुंचाया गया।
इधर इस पूरे मामले ने छात्रों और परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। पेपर लीक की खबरों से परेशान होकर दिल्ली की 20 साल की लड़की, यूपी के लखीमपुर खीरी के 21 साल के युवक और गोवा के 17 साल के लड़के ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
CBI जांच में यह भी सामने आया है कि NEET 2026 का पेपर 1 मई को ही लीक हो चुका था। दावा है कि इसे “प्राइवेट माफिया” नाम के एक टेलीग्राम ग्रुप में शेयर किया गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
हालांकि मिडिया इस बात की पुष्टि नहीं करता कि ग्रुप में शेयर किया गया पेपर वही लीक पेपर है। लेकिन जांच के दौरान पता चला कि 1 मई की रात करीब 11:30 बजे शेयर हुई PDF में सेट नंबर-12 दिखाई दे रहा था।
जब इसकी तुलना NEET के असली सेट नंबर-12 से की गई तो कई सवाल पूरी तरह मैच करते मिले। खासतौर पर बॉल के वर्टिकली ऊपर जाने और वापस आने से जुड़ा वेलोसिटी और टाइम वाला सवाल लीक बताए जा रहे पेपर और असली पेपर में एक जैसा पाया गया। इसके अलावा दूसरे सवाल भी काफी हद तक मेल खाते दिखे।
अब इस मामले में CBI लगातार जांच आगे बढ़ा रही है और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

