विज्ञापन

New Aadhaar App बना लोगों की पहली पसंद! 3 महीने में 2 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड, घर बैठे हो रहे बड़े काम..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आधार से जुड़े कामों के लिए अब लोगों को बार-बार सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। New Aadhaar App आने के बाद लोगों की मुश्किल काफी आसान हो गई है। यही वजह है कि सिर्फ 3 महीनों में इस ऐप को 2.1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

लोग तेजी से इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि अब कई जरूरी आधार सेवाएं सीधे मोबाइल पर मिल रही हैं। मोबाइल नंबर अपडेट करना हो या फिर एड्रेस बदलना, अब ये काम घर बैठे आसानी से किए जा रहे हैं।


मोबाइल में New Aadhaar App इस्तेमाल से घर बैठे आधार अपडेट की सुविधा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 28 लाख से ज्यादा लोगों ने इस ऐप की मदद से अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया है। वहीं करीब 6 लाख लोगों ने एड्रेस अपडेट करने के लिए भी इस ऐप का इस्तेमाल किया है।

New Aadhaar App को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आधार धारक अपनी पहचान को मोबाइल में साथ रख सकें। इसके जरिए पहचान दिखाना, शेयर करना और वेरिफाई करना काफी आसान हो गया है।

ऐप में फेस वेरिफिकेशन जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक की सुविधा, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखने का ऑप्शन और QR बेस्ड एडिटेबल कॉन्टैक्ट कार्ड जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। यह कॉन्टैक्ट कार्ड फिजिकल विजिटिंग कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

लगातार बढ़ते डाउनलोड यह दिखा रहे हैं कि लोग अब डिजिटल सेवाओं पर तेजी से भरोसा कर रहे हैं और New Aadhaar App उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना रहा है।

अगर आप भी आधार से जुड़े कामों को बिना लाइन और बिना भागदौड़ के करना चाहते हैं, तो यह ऐप आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla