आरोपी की पहचान गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी अंकित वर्मा (26) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार वह सुनसान रास्तों पर महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाता था।
बताया गया कि एक ही दिन में उसने दो युवतियों को अपना शिकार बनाया। वह स्कूटी पर आता और मौका देखकर महिलाओं के कमर के नीचे कैंची से वार कर फरार हो जाता था। घटना के सामने आने के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया था।
मामला थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-55 का है। यहां कुछ समय के अंतराल में स्कूटी पर जा रही दो युवतियों को आरोपी ने कैंची से घायल कर दिया। दोनों पीड़िताओं ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही थाना पुलिस सक्रिय हुई और शनिवार को आरोपी को उसके थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से स्कूटी और टूटी हुई कैंची का एक हिस्सा भी बरामद हुआ।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ग्रेजुएट और शादीशुदा है। वह एक फैक्ट्री में एग्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत था। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अपने पतले पैरों को लेकर हीन भावना रखता था और इसी वजह से युवतियों से चिढ़ महसूस करता था। उसने यह भी बताया कि कुछ समय से मनोरंजन के लिए वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चार से पांच युवतियों को निशाना बनाने की बात भी कबूल की है। फिलहाल पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान करने में जुटी हुई है।
उन्नाव के फेरूखेड़ा गांव की रहने वाली आंशी कुमार नोएडा के सेक्टर-56 स्थित एक पीजी में रहती हैं और निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। मंगलवार शाम करीब 6 बजकर 21 मिनट पर वह सेक्टर-55 स्थित डीएवी स्कूल के पास से गुजर रही थीं।
आंशी के अनुसार इसी दौरान नीली स्कूटी पर सवार सफेद टी-शर्ट पहने युवक ने उनके कमर के निचले हिस्से पर किसी नुकीली वस्तु से वार किया और मौके से फरार हो गया। घायल होने के बाद उन्होंने राहगीरों से मदद मांगी और अस्पताल में इलाज कराया।
इसके बाद आंशी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसी क्षेत्र में कुछ दूरी पर सेक्टर-22 निवासी स्कूटी सवार आशा भंडारी भी इसी तरह की घटना का शिकार हुईं। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दो महिलाओं ने थाना सेक्टर-58 पहुंचकर शिकायत दी थी कि एक स्कूटी सवार व्यक्ति ने पीछे से आकर उन पर किसी धारदार वस्तु से वार किया है, जिससे उन्हें चोट आई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की।
लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से शनिवार को सेक्टर-55 और 56 के बीच स्थित सड़क से आरोपी अंकित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्कूटी और कैंची भी बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2020 से नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक निजी कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। वह अपनी स्कूटी पर सुनसान रास्तों में महिलाओं और लड़कियों का पीछा कर उन्हें निशाना बनाता था।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

