विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा! 2 साल बाद बढ़े दाम, क्या होगा आम आदमी की जेब पर सीधा वार जानिए?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 2 साल बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर आम लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। करीब 2 साल बाद ईंधन के दामों में बढ़ोतरी हुई है। 15 मई से नए रेट लागू कर दिए गए हैं, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर पहुंच गया है।

CNG भी हुई महंगी

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, कई बड़े शहरों में CNG के दाम भी ₹2 प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब CNG के लिए लोगों को ₹79.09 प्रति किलो खर्च करने होंगे।


पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम से आम आदमी परेशान

आम आदमी की जेब पर सीधा असर

सीधे तौर पर नहीं लेकिन आशंका जताई जा रही है कि डीजल के दाम बढ़ने का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ सकता है, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो सकते हैं।

खेती-किसानी पर भी बढ़ेगा बोझ

खेती-किसानी पर भी इसका असर दिख सकता है। किसानों को ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने में ज्यादा खर्च करना पड़ेगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ने की संभावना है।

बस-ऑटो का किराया भी बढ़ सकता है

इसके अलावा बस, ऑटो और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

कच्चे तेल के दाम बढ़ने से बढ़ा दबाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी बताई जा रही है। ईरान और अमेरिका के तनाव से पहले क्रूड ऑयल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

तेल कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए उठाया कदम

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ गया था। कंपनियों का कहना है कि घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाना जरूरी हो गया था। अगर लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

पड़ोसी देशों में पहले ही बढ़ चुके थे दाम

सरकार अब तक यह कहती रही कि पश्चिम एशिया में चल रहे हालात के कारण दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ी हैं। पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में पहले ही पेट्रोल-डीजल 15% से 20% तक महंगे हो चुके थे, लेकिन भारत में अब जाकर बढ़ोतरी हुई है।

चुनाव से पहले सरकार ने दी थी राहत

देश में मार्च 2024 से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर थे। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने ₹2 प्रति लीटर की कटौती कर लोगों को राहत दी थी। हालांकि तकनीकी रूप से कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड की औसत कीमत के हिसाब से रोजाना रेट बदल सकती हैं, लेकिन राजनीतिक वजहों से लंबे समय तक दाम नहीं बदले गए।

कंपनियों को हर महीने हो रहा था भारी नुकसान

सरकार के मुताबिक इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां लगातार घाटे में चल रही थीं। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा के अनुसार कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और LPG की बिक्री पर हर महीने करीब ₹30 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा था।

 क्या आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे दाम?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ₹3 की बढ़ोतरी अभी काफी नहीं है। उनका कहना है कि कंपनियों को पूरी तरह घाटे से बाहर आने के लिए पेट्रोल ₹28 और डीजल ₹32 प्रति लीटर तक महंगा करना पड़ सकता है। फिलहाल पेट्रोल पर 29.5% और डीजल पर 36.5% की कमी बनी हुई है।

अगर ईरान युद्ध की वजह से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में सप्लाई प्रभावित होती रही, तो आने वाले समय में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सरकार ने पहले एक्साइज ड्यूटी घटाई थी

इससे पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखने के लिए स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती की थी। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 से घटाकर ₹3 और डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई थी। इसके बाद पेट्रोल पर कुल एक्साइज ड्यूटी 11.90 रुपए और डीजल पर 7.8 रुपए रह गई थी।

पीएम मोदी ने ईंधन बचाने की दी सलाह

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हाल ही में तेलंगाना के एक कार्यक्रम में पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि पेट्रोल, गैस और डीजल का उपयोग जरूरत के हिसाब से ही करना चाहिए ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो सके और वैश्विक तनाव का असर कम पड़े।



विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla