विज्ञापन

देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! 9 दिन में तीसरी बार झटका, आम लोगों की जेब पर असर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 23 मई 2026 को तेल कंपनियों ने फिर से ईंधन के दाम बढ़ा दिए। दिल्ली में पेट्रोल अब 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 91 पैसे बढ़कर ₹92.49 प्रति लीटर हो गया है।

सबसे बड़ी बात ये है कि बीते 9 दिनों में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 19 मई को भी करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं 15 मई को कीमतों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर तक इजाफा किया गया था। लगातार बढ़ती कीमतों से लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

पेट्रोल पंप पर बढ़ी कीमतों के बोर्ड को देखते लोग, देश में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील भी की थी। इसके बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और बड़े नेताओं ने अपने काफिलों को छोटा कर दिया था ताकि ईंधन बचाने का संदेश दिया जा सके। पीएम मोदी के काफिले को भी छोटा किया गया था।

इसी दौरान कई जगहों से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ की खबरें सामने आई थीं। कुछ इलाकों में ईंधन खत्म होने जैसी बातें भी सामने आईं। हालांकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कहा था कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई थी।

बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से दुनियाभर में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

इस बीच खबर ये भी आई थी कि भारत ने मई महीने में सस्ते कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई है। जानकारों का मानना है कि अगर भारत आगे भी सस्ता क्रूड खरीदता रहा तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव कम हो सकता है। हालांकि फिलहाल इस पर कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति के आधार पर तय होती हैं। सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट करती हैं।

ईंधन की कीमतों में सिर्फ कच्चे तेल की लागत ही शामिल नहीं होती, बल्कि रिफाइनिंग खर्च, कंपनियों का मार्जिन, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और राज्य सरकारों का वैट भी जुड़ता है। इसी वजह से अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग दिखाई देते हैं।

लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी जरूर बढ़ा दी है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होते हैं या फिर राहत के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla