विज्ञापन

पद्मश्री फूलबासन बाई के अपहरण की कोशिश : फोटो के बहाने बुलाकर कार में हाथ-पैर बांधे, चेकिंग में खुला राज, 4 आरोपी गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई को दिनदहाड़े ले जाने की कोशिश की गई। फोटो खिंचवाने के बहाने बुलाकर उनके साथ जो हुआ, उसने इलाके में सनसनी फैला दी।

मंगलवार सुबह महिला समेत तीन लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने जरूरी चर्चा और बर्थडे मनाने की बात कहकर फूलबासन बाई को घर से बाहर बुलाया। भरोसे में लेकर उन्हें अपनी कार में बैठा लिया गया।

पुलिस चेकिंग में बचीं पद्मश्री फूलबासन बाई, कार में बंधी हालत में मिलीं

जैसे ही कार आगे बढ़ी, आरोपियों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर गमछा लपेट दिया, ताकि वे आवाज न उठा सकें। इसके बाद वे खैरागढ़ की तरफ भागने लगे।

इसी दौरान चिखली पुलिस चौकी के पास रूटीन चेकिंग चल रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर कार को रोका। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा है और वे अस्पताल ले जा रहे हैं।

लेकिन मौके पर मौजूद एक सिपाही ने फूलबासन बाई को पहचान लिया। उनकी हालत देखकर पुलिस को शक हुआ और तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी खुशबू साहू समेत चार लोगों को पकड़ लिया गया।

जांच में सामने आया कि खुशबू साहू पिछले 4-5 महीनों से फूलबासन बाई के संपर्क में थी। वह खुद सहायता समूहों से जुड़ी है और उस पर रोजगार ट्रेनिंग के नाम पर महिलाओं से अवैध वसूली के आरोप भी लगे हैं।

पुलिस को आशंका है कि यह मामला किसी बड़ी आर्थिक साजिश या उगाही से जुड़ा हो सकता है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने इस घटना को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि जब एक पद्मश्री सम्मानित महिला सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश में जुटी है कि इस साजिश के पीछे कोई और बड़ा गिरोह तो नहीं है। यह कार्रवाई चिखली और सुकुलदैहान पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

ऐसी ही लोकल और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें| 

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla