प्रधानमंत्री ने सुरक्षा एजेंसी SPG को साफ निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए गाड़ियों की संख्या घटाई जाए और काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी जाए। खास बात यह है कि इसके लिए कोई नई गाड़ियां नहीं खरीदी जाएंगी। इस पहल का मकसद सरकारी खर्च कम करना और एक मिसाल पेश करना बताया जा रहा है।
पीएम मोदी की अपील का असर अब कई राज्यों में दिखाई देने लगा है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने और मंत्रियों के काफिले में गाड़ियों की संख्या आधी करने का आदेश दे दिया है।
इसके साथ ही यूपी में मंत्रियों और विधायकों को हफ्ते में कम से कम एक दिन बस या मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने को कहा गया है। राज्य में ‘नो व्हीकल डे’ मनाने और सरकारी बैठकों को वर्चुअल करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
दिल्ली में शिक्षा मंत्री आशीष सूद एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहले मेट्रो से पहुंचे, फिर ई-रिक्शा में सफर किया। उन्होंने INA से कड़कड़डूमा कोर्ट तक मेट्रो यात्रा की और वहां से सूरजमल विहार स्थित स्कूल तक ई-रिक्शा लिया।
मध्य प्रदेश में भी इसका असर दिखाई दिया। जस्टिस डीडी बंसल साइकिल चलाकर हाईकोर्ट पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटा दी है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव को Z+ सुरक्षा मिली हुई है, जिसके चलते उनके काफिले में पहले 13 वाहन शामिल रहते थे। नए आदेश के बाद भोपाल में स्थानीय दौरों के दौरान अब उनके काफिले में सिर्फ 8 वाहन रहेंगे।
मध्य प्रदेश में मंत्रियों और वीआईपी काफिलों में गाड़ियों की संख्या सीमित करने के साथ सरकारी दौरों और भ्रमण के दौरान रैलियों पर भी रोक लगाने की तैयारी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने ऊर्जा संकट को देखते हुए सात बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और अफसरों के काफिले 50 फीसदी तक कम किए जाएंगे। सभी सरकारी बैठकें, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप अब वर्चुअल माध्यम से आयोजित होंगी।
राज्य सचिवालय की आधी बैठकों को भी ऑनलाइन करने का फैसला लिया गया है। बड़ी कंपनियों के लिए सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने को लेकर एडवाइजरी जारी क
रने की बात कही गई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से पेट्रोल-डीजल और बिजली बचाने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि हफ्ते में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जाए और सजावटी लाइटों का कम इस्तेमाल किया जाए।
महाराष्ट्र में मंत्री आशीष शेलार ने इस साल फ्रांस में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में विभागीय खर्चों में कटौती करना जरूरी है।
आशीष शेलार ने कहा कि अब अधिकतर बैठकें वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएंगी। हालांकि मराठी फिल्मों के समर्थन और समन्वय के लिए ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहेंगे।
इधर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल, 60 दिन की LNG और 45 दिन की LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने कहा कि सप्लाई को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की अपील को लेकर बेवजह अफरा-तफरी फैलाने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि जहां संभव हो वहां पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अपनाएं। साथ ही विदेशी यात्राओं से भी बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

