विज्ञापन

₹55 जमा करो और पाओ ₹3000 पेंशन!सरकार की इस स्कीम में मिलेगा डबल फायदा, पेंशन भी सुरक्षा भी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लाखों मजदूरों के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना बुढ़ापे का बड़ा सहारा बन रही है। इस योजना के तहत बेहद कम राशि जमा कर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹3000 पेंशन पाने का फायदा मिलता है।

सरकार की इस योजना का उद्देश्य ऐसे श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा देना है, जिनके पास भविष्य के लिए कोई पेंशन सुविधा नहीं है। खास बात यह है कि योजना में सिर्फ ₹55 महीने से निवेश शुरू किया जा सकता है।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Pension Scheme

इस योजना में रेहड़ी-पटरी लगाने वाले, रिक्शा चालक, निर्माण कार्य करने वाले मजदूर, घरेलू कामगार, ड्राइवर, प्लम्बर, दर्जी, मिड-डे मील वर्कर, कूड़ा बीनने वाले, बीड़ी मजदूर, कृषि कामगार, मोची, धोबी और असंगठित क्षेत्र से जुड़े कई श्रमिकों को शामिल किया गया है।

अगर कोई मजदूर अभी तक किसी पेंशन योजना से नहीं जुड़ा है तो वह प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ ले सकता है। योजना के तहत 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने ₹3000 पेंशन दी जाएगी।योजना के तहत लाभार्थी जितना कंट्रीब्यूशन हर महीने करता है, उतना ही सरकार भी जमा करती है।यानी अगर आपका कंट्रीब्यूशन ₹100 है, तो सरकार भी इसमें ₹100 मिलाएगी।

योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक की मासिक आय ₹15 हजार से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदक की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी जरूरी है। इसके साथ ही आधार कार्ड और सेविंग बैंक या जन-धन खाता होना अनिवार्य है।

सरकार ने योजना में कुछ शर्तें भी तय की हैं। अगर कोई सदस्य किस्त जमा करने में चूक जाता है तो वह ब्याज के साथ बकाया राशि जमा कर दोबारा योजना शुरू कर सकता है।

योजना से जुड़ने के 10 साल के भीतर बाहर निकलने पर केवल सदस्य के हिस्से का योगदान सेविंग बैंक के ब्याज के साथ लौटाया जाएगा। वहीं 10 साल बाद लेकिन 60 साल की उम्र से पहले योजना छोड़ने पर सदस्य को उसके योगदान के साथ पेंशन फंड में अर्जित ब्याज भी मिलेगा।

अगर किसी सदस्य की मौ@त हो जाती है तो उसका जीवनसाथी योजना को आगे जारी रख सकता है। इसके लिए नियमित योगदान देना होगा। वहीं 60 साल की उम्र के बाद पेंशन पाने वाले सदस्य की मौ@त होने पर नॉमिनी को 50 प्रतिशत पेंशन दी जाएगी।

इस योजना का लाभ उन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा जो पहले से NPS, ESIC या EPFO जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े हैं। इनकम टैक्स देने वाले लोग भी इस योजना के दायरे में शामिल नहीं किए गए हैं।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए श्रमिक को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाना होगा। वहां आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान नॉमिनी का नाम भी दर्ज कराया जा सकता है।

डिटेल दर्ज होने के बाद मासिक योगदान की जानकारी मिल जाएगी और शुरुआती राशि जमा करते ही श्रम योगी कार्ड जारी कर दिया जाएगा। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 1800 267 6888 टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla