विज्ञापन

रायगढ़ जंगल में महिला वकील की सनसनीखेज ह-त्या: शादी का दबाव बना वजह, आरोपी प्रेमी ने रची थी खौफनाक साजिश...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ जिले में जंगल में मिले महिला वकील की न%^&ग्न ला-श प्रेमी द्वारा की गयी हत्या थी| मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जो खुलासे हुए, उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक और महिला वकील के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध था, लेकिन शादी की बात को लेकर विवाद बढ़ता गया और आखिरकार मामला खौफनाक वारदात तक पहुंच गया।

मृतका आराधना सिदार (30) जिला कोर्ट में जूनियर वकील थीं। वहीं आरोपी लोकनाथ पटेल (30) पहले से शादीशुदा बताया गया है। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई।

रायगढ़ जंगल में महिला वकील ह-त्या केस का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि आराधना शादी करने की जिद कर रही थी। आरोपी उसे समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने रास्ते से हटाने की योजना बना ली। इसके लिए वह पहले से सब्जी काटने वाला चाकू खरीदकर लाया था।

9 मई की रात दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद 10 मई की सुबह आरोपी आराधना से मिलने पंजरी प्लांट पहुंचा और वहां से उसे लेकर सक्ति की तरफ निकल गया। दोनों दमाउधारा मंदिर घूमने गए और शाम को लौटने के बाद शक्ति थाना के पास स्थित गुप्ता लॉज में रुके।

लॉज के रजिस्टर में आरोपी ने दोनों का नाम बदलकर पति-पत्नी के रूप में दर्ज कराया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसी रात शादी की बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ था।

अगली सुबह आरोपी बाइक से आराधना को तुमीडीह जंगल लेकर पहुंचा। सुनसान इलाके में उसने पीछे से गला दबाकर युवती को बेसुध कर दिया। इसके बाद पत्थर से चेहरे और सिर पर वार किए। पुलिस के मुताबिक पहचान छिपाने और जांच को भटकाने के लिए आरोपी ने युवती के कपड़े भी उतार दिए थे। बाद में चाकू से गले पर हमला किया गया।

वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। लौटते समय उसने डैम के पानी से हाथ-पैर साफ किए। युवती के बैग में रखे पैसे खर्च कर दिए और बैग तालाब किनारे फेंक दिया। आधार कार्ड और एटीएम कार्ड भी जला दिए गए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को मृतका के मोबाइल और फोन-पे का पासवर्ड पता था। शक से बचने के लिए उसने युवती के मोबाइल से उसकी बहन और सहेलियों को कॉल किया और लड़की की आवाज में बात करने की कोशिश की। बाद में मोबाइल तोड़कर नाले के पास फेंक दिया।

12 मई को तुमीडीह डैम किनारे जंगल में युवती का शव मिला था। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर के आधार पर आखिरकार 16 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात कबूल कर ली।

इस घटना के बाद अधिवक्ता संघ में भी भारी नाराजगी देखने को मिली। शुक्रवार को संघ ने SSP को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मृतका की बहन भी बेंगलुरु से रायगढ़ पहुंची। उसने बताया कि दीदी का फोन अचानक चालू हुआ था, लेकिन दूसरी लड़की उनकी आवाज में बात कर रही थी। इसके कुछ समय बाद परिवार को शव मिलने की जानकारी मिली।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla