विज्ञापन

Raipur Breaking News: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से लूट,मोबाइल झपटकर बाइक सवार युवक फरार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में हाई अलर्ट के बीच एक बड़ी घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी बाइक सवार युवक उनका मोबाइल झपटकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसी बीच यह घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।


Raipur Mobile Snatching Breaking News

बताया जा रहा है कि धरमलाल कौशिक सुबह करीब 8 बजे घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास बाइक सवार युवक अचानक पहुंचे और मोबाइल झपटकर भाग निकले।

घटना के तुरंत बाद पूर्व विस अध्यक्ष ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla