विज्ञापन

रायपुर में सनकी जीजा ने मचाया तांडव! ससुराल में दो सालियों को गोली मारी एक की मौ-त, दूसरी गंभीर, थाने पहुँच किया सरेंडर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर में घरेलू विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि एक परिवार उजड़ गया। जीजा ने ससुराल पहुंचकर पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसमें एक साली की मौ-त हो गई, जबकि दूसरी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

घटना मोवा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आरोपी जीतेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू, जो पेशे से बाउंसर है, अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार को भी विवाद के बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई थी।

ससुराल में फा*यरिंग के बाद पुलिस हिरासत में आरोपी, मौके पर जुटी भीड़

रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच नशे की हालत में आरोपी ससुराल पहुंचा। वह बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। इस दौरान उसकी सालियां गीतांजलि वर्मा और दुर्गेश्वरी वर्मा बाहर आईं और उसे समझाकर वापस जाने को कहा।

इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली गीतांजलि के माथे पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौ-त हो गई। वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गीतांजलि को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश्वरी का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद आरोपी भागा नहीं, बल्कि घर के बाहर आकर सड़क पर भी हवाई फा-यरिंग की। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

पड़ोसियों के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिस कारण घर में आए दिन विवाद होता था। मंगलवार को भी इसी विवाद ने बड़ी घटना का रूप ले लिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी पि*स्टल बरामद कर ली गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla