विज्ञापन

रायपुर में निरंकारी बाल संत समागम: बच्चों ने दिया मानवता और एक ईश्वर का संदेश, भक्ति से गूंजा माहौल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रविवार 17 मई को संत निरंकारी मिशन की ब्रांच रायपुर मे 13वां वार्षिक ज़ोनल निरंकारी बाल संत समागम का आयोजन मारुति मंगलम भवन मे किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ के अनेक शहरों एवं गाँव से पधारे बाल संतो ने निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं को लघु नाटिका, भक्ति गीत, समूहगान और कवितों द्वारा अभिव्यक्त किया।

रायपुर निरंकारी बाल संत समागम में बच्चों ने दिया मानवता का संदेश

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महू इंदौर से पधारे ब्रम्ह्ज्ञानी संत श्री रमेश वस्त्रकार जी ने की इन्होने निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश देते हुए कहा की ईश्वर की प्राप्ति से ही जीवन में सुखद परिवर्तन आ सकता है। सोशल मीडिया में घर संसार समाज के लोग व्यस्त हैं, दुनियावी पदार्थ इकट्ठे करने मे कीमती जीवन की स्वास गवा रहे है। 

सांसारिक वस्तुओं का आनंद नित नित घटता रहता है ईश्वर से नाता जुड़ जाए तो जीवन में सुख-आनंद स्वतः आ जाता है। मानव के बीच में जो भेद की दीवार है जो मानव को मानव से ज़ुदा करती है वो दीवार ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति से गिर जाती है। ईश्वर को जानने के बाद जो आनंद प्राप्त होता है वो कभी घटता नहीं और ईश्वर की प्राप्ति समय के सतगुरु से ही होती है कभी रामचंद्र जी द्वारा कभी संत कबीर जी द्वारा कभी कृष्ण जी द्वारा और कभी बाबा नानक जी द्वारा सत्य की पहचान होती आई है। 

सभी धर्म के लोग एक ईश्वर के होने की बात करते है किंतु उसे ना जानने के कारण स्वयं को उत्तम मानते है अन्य को नहीं। ये भेद वर्तमान सतगुरु ब्रम्ह्ज्ञान देकर मिटा रहे है। निरंकारी मिशन वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को व्यावहारिक रूप में प्रकट कर रहा है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने बताया की एक आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जहां बच्चों ने मानवता का संदेश देने वाले अनेक मॉडल बनाकर सतगुरु की शिक्षाओं का प्रदर्शन किया। 

 ज़ोनल इंचार्ज गुरबक्श सिंह कालरा ने कहा की आज के बच्चे कल का भविष्य हैं इनमे निरंकारी बाल संगत द्वारा प्रेम, दया, करुणा, सेवा, सद्भभावना, भाईचारा आदि गुणो को संस्कार के रूप मे दिया जा रहा है। संपूरण सेवादल के भाइयों एवं बहनों ने इसकी सुंदर व्यवस्था बनाई। कार्यक्रम के अंत मे सभ के लिए गुरुलंगर की भी व्यवस्था की गई। 


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla