मामला राजधानी के वार्ड नंबर-13 स्थित रावाभाठा इलाके का बताया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस को बैग से बैटरी, वायर, एयरगन, कैमिकल से भरी दो बोतलें और डेटोनेटर जैसे दिखने वाले सामान मिले हैं। पुलिस ने सभी संदिग्ध सामग्री को जब्त कर लिया है।
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यह बैग विजय देवांगन नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है, जो किसी कांग्रेस नेता का साला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। मामला खमतराई थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रावाभाठा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू का मकान है। पुष्पा साहू और उनके परिवार की पहचान बीरगांव निवासी विनय देवांगन से थी। बताया गया कि बुधवार शाम विनय एक बैग लेकर उनके घर पहुंचा और कुछ समय के लिए बैग रखने की बात कहकर वहां से चला गया।
बैग को लेकर मितानिन को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पार्षद रात में मौके पर पहुंचे और सुबह फिर आने की बात कहकर लौट गए।
अगली सुबह करीब 8 बजे वार्ड पार्षद स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। जब बैग खोलकर देखा गया, तो उसमें एयरगन और देसी ब*म बनाने से जुड़ा संदिग्ध सामान मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही नॉर्थ जोन पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घर में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पुलिस अब विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

