घटना शनिवार की है, जब काशीराम आवास कॉलोनी के 5 बच्चे रील बनाने के लिए जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ गए। कुछ देर बाद जब सभी नीचे उतरने लगे, तभी अचानक पुरानी सीढ़ी टूट गई। इससे बाले, शनि और गोलू नीचे गिर गए। इस दौरान बाले के ऊपर सीढ़ी का मलबा गिर गया और उसकी मौके पर ही मौ-त हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, कल्लू और पवन किसी तरह टंकी की रॉड पकड़कर लटक गए और धीरे-धीरे ऊपर चढ़कर फंस गए। नीचे दलदल जैसी स्थिति होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल हो गया।
शुरुआत में हाइड्रॉलिक क्रेन मंगाई गई, लेकिन दलदल की वजह से वह टंकी तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद टंकी तक पहुंचने के लिए 150 मीटर लंबी सड़क बनाने का काम शुरू किया गया। देर रात तक 120 मीटर सड़क तैयार भी हो गई, लेकिन रात 3 बजे तेज बारिश ने काम रोक दिया।
हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने सेना से मदद मांगी। रविवार सुबह करीब 5:20 बजे एयरफोर्स का MI-17 हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचा और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें गोरखपुर के एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि यह पानी की टंकी पिछले 26 साल से बंद थी और पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। हैरानी की बात यह रही कि वहां चढ़ने से रोकने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया था।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य तेजी से कराया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

