सबसे बड़ा बदलाव UPI पेमेंट सिस्टम में देखने मिलेगा। अब किसी को पैसे भेजने से पहले स्क्रीन पर खाताधारक का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा। NPCI ने ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए यह कदम उठाया है। QR कोड स्कैन करने या मोबाइल नंबर डालते ही सही जानकारी सामने आ जाएगी
हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी LPG, CNG और PNG की नई कीमतें जारी होंगी। माना जा रहा है कि घरेलू गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ सकता है।
EPFO भी जून महीने में PF निकासी को लेकर नई सुविधा शुरू कर सकता है। खबर है कि अब कर्मचारी UPI के जरिए भी PF का पैसा निकाल सकेंगे। इस सुविधा की टेस्टिंग पूरी होने की बात कही जा रही है।
PAN कार्ड नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब बैंक में एक दिन में 50 हजार रुपये से ज्यादा नकद जमा करने पर PAN देना जरूरी नहीं होगा। हालांकि 45 लाख रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी डील, गिफ्ट डीड और जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट में PAN अनिवार्य रहेगा। सालाना 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश निकासी पर निगरानी जारी रहेगी। पुराने फॉर्म 60 की जगह अब नया फॉर्म 97 लागू किया जाएगा।
रेलवे यात्रियों के लिए भी जून महीना परेशानी बढ़ा सकता है। ट्रैक अपग्रेडेशन कार्य के चलते करीब 77 ट्रेनें रद्द रहेंगी। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात समेत कई राज्यों में ट्रेनों के रूट और टाइमिंग में बदलाव किया गया है। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।
सोलर सेक्टर में भी 1 जून 2026 से नए ALMM नियम लागू होंगे। अब सरकारी योजनाओं और सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में केवल प्रमाणित सोलर सेल और मॉड्यूल का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। सरकार का कहना है कि इससे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूती मिलेगी और गुणवत्ता बेहतर होगी। हालांकि सोलर पैनलों की कीमत बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से ईंधन के दामों में तेजी देखने को मिली है। अगर कीमतें बढ़ती हैं तो इसका असर परिवहन से लेकर घरेलू खर्च तक पर पड़ सकता है।
देशभर में लागू होने जा रहे इन नए नियमों पर अब आम लोगों की नजर टिकी हुई है। ऐसी ही जरूरी और उपयोगी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

