विज्ञापन

SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 23 से 28 मई तक लगातार 6 दिन बंद रह सकता हैं बैंक , आज ही निपटा लें जरूरी काम

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम बाकी है, तो उसे आज यानी 22 मई शुक्रवार को ही पूरा कर लेना बेहतर होगा। वजह यह है कि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की कई ब्रांच लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकती हैं।

बताया जा रहा है कि इस दौरान वीकेंड छुट्टियां, कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद की छुट्टी के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को कैश, चेक क्लियरिंग और पासबुक अपडेट जैसे कामों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है।


SBI बैंक ब्रांच के बाहर ग्राहक, 23 से 28 मई तक बैंक बंद रहने की खबर

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के मुताबिक 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार पड़ रहा है। बैंकिंग नियमों के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार के साथ हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं। इसी वजह से इन दो दिनों में बैंक ब्रांच में कामकाज नहीं होगा।

इसके बाद 25 और 26 मई को ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने दो दिन की हड़ताल का प्रस्ताव रखा है। कर्मचारियों की कई मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलाई गई है, जिसका असर देशभर की SBI शाखाओं पर पड़ सकता है।

वहीं 27 और 28 मई को बकरीद की छुट्टियों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। RBI द्वारा जारी छुट्टियों के अनुसार अधिकांश राज्यों में 27 मई को बैंक बंद रहेंगे, जबकि कुछ इलाकों में 28 मई को भी छुट्टी रहेगी। जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।

SBI कर्मचारियों की यह हड़ताल उनकी 16 मांगों को लेकर प्रस्तावित है। कर्मचारियों का कहना है कि बैंक में खाली पदों पर भर्ती, स्टाफ की कमी, ट्रांसफर नीति, मेडिकल सुविधाओं और पेंशन समेत कई मुद्दों पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया गया है।

फेडरेशन ने मेसेंजर्स और आर्म्ड गार्ड्स की भर्ती, आउटसोर्सिंग पर रोक, पर्याप्त स्टाफ नियुक्ति, करियर प्रोग्रेशन स्कीम में सुधार और HRMS से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के समाधान जैसी मांगें भी उठाई हैं।

बताया जा रहा है कि यह हड़ताल खासतौर पर वर्कमेन कैटेगरी यानी क्लर्क और अन्य स्टाफ से जुड़ी है। ऐसे में चेक क्लियरिंग, कैश काउंटर और पासबुक अपडेट जैसे कई जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं।

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो समय रहते उसे पूरा कर लें। ऐसी ही जरूरी और काम की खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla