विज्ञापन

बड़ी खबर :बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की ह-त्या! घर लौटते वक्त रास्ता रोककर की गयी फा-यरिंग..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पश्चिम बंगाल में बुधवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ पर रास्ता रोककर ता-बड़-तोड़ फा-यरिंग कर दी गई। हमले में चंद्रनाथ रथ की मौ-त हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में मौजूद ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी घायल बताए जा रहे हैं।

घटना नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके की है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10:30 बजे चंद्रनाथ रथ स्कॉर्पियो से कोलकाता से लौट रहे थे। वह ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। उसी दौरान पीछे से आई एक कार ने स्कॉर्पियो का रास्ता रोक दिया।


मध्यमग्राम में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ पर हुए हमले के बाद की तस्वीर

इसके बाद बाइक पर सवार एक हमलावर वहां पहुंचा और स्कॉर्पियो के बाईं तरफ से अंधाधुंध फा-यरिंग शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब पांच राउंड फा-यरिंग हुई। चंद्रनाथ रथ को चार गो-लियां लगीं, जिनमें दो सीने के आर-पार हो गईं और एक पेट में लगी।

गो-लियां गाड़ी के शीशे को चीरते हुए अंदर जा लगीं। घटना के बाद हमलावर मौके से बाइक पर फरार हो गए, जबकि रास्ता रोकने वाली कार वहीं छोड़ दी गई।

घायल चंद्रनाथ रथ को घटनास्थल से करीब 200-300 मीटर दूर विवासिटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय सुवेंदु अधिकारी स्कॉर्पियो में मौजूद नहीं थे। भाजपा ने इस पूरे मामले में TMC पर आरोप लगाए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि हमले में ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल किया गया।

इसी घटना के करीब एक घंटे बाद बशीरहाट जिले में भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय पर भी फा-यरिंग की खबर सामने आई। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चुनावी नतीजों के बाद राज्य में अब तक 5 लोगों की जा-न जा चुकी है, जिनमें 3 भाजपा और 2 TMC से जुड़े बताए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हमलावर पेशेवर लग रहा था। उसने बेहद करीब से फा-यरिंग की और तुरंत मौके से फरार हो गया। लोगों का कहना है कि हमला पहले से प्लान किया गया लग रहा था।

घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने NH-12 पर जाम लगा दिया और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा कारतूस, खाली खोखे और स्कॉर्पियो का रास्ता रोकने वाली कार जब्त कर ली है।

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने इस पूरी घटना को सुनियोजित ह-त्या बताया है। उन्होंने कहा कि 2-3 दिनों तक रेकी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

वहीं TMC ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए मामले की कोर्ट की निगरानी में CBI जांच की मांग की है। पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि चंद्रनाथ रथ की ह-त्या की सख्त जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla