अक्सर लोग चेहरे, हाथ और बालों की सफाई पर खूब ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों के नाखूनों को अनदेखा कर देते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे समय तक जूते और मोजों में बंद रहने, पसीना आने और ठीक से सफाई न होने की वजह से पैरों के नाखूनों में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं।
यही कारण है कि कई बार पैरों के नाखून बदबू, इंफेक्शन और स्किन से जुड़ी परेशानियों का कारण बन जाते हैं। अगर समय रहते सही देखभाल न की जाए, तो यह छोटी लापरवाही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।
रिसर्च और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पैरों के नाखूनों के नीचे गंदगी, डेड स्किन और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। CDC (Centers for Disease Control and Prevention) के मुताबिक लंबे और गंदे नाखून संक्रमण फैलाने का कारण बन सकते हैं। जूते और मोजों के अंदर बनने वाली नमी और पसीना कीटाणुओं को तेजी से बढ़ने का मौका देता है।
डॉक्टर इमरान पटेल के मुताबिक बच्चों के नाखूनों की सफाई भी बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि बच्चों के गंदे नाखूनों में टॉयलेट सीट से भी ज्यादा कीटाणु मौजूद हो सकते हैं। स्टडी के अनुसार अगर टॉयलेट सीट पर 50 कीटाणु होते हैं, तो गंदे नाखूनों में 3000 से ज्यादा कीटाणु पाए जा सकते हैं। ऐसे में जब बच्चे हाथ मुंह में डालते हैं तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हफ्ते में एक बार बच्चों के नाखून काटना और साफ करना जरूरी माना गया है।
पैरों के नाखूनों की सफाई के लिए सिर्फ नाखून काटना ही काफी नहीं होता। इसके लिए पैरों को कुछ देर गुनगुने पानी में रखना चाहिए और बाद में साफ पानी से धो लेना चाहिए। नाखूनों के अंदर जमी गंदगी हटाने के लिए नेल ब्रश या मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है।
साथ ही नहाने के बाद पैरों और उंगलियों के बीच की जगह को अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है, क्योंकि नमी फंगस बढ़ने की वजह बन सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

