विज्ञापन

10 साड़ियों और नकद के बदले माँ ने ट्रेन में मिले शख्स को बेच दी 13साल की बेटी! 4 महीने तक होता रहा दु@#$%र्म! मददगार ने भी बनाया ह-व-स का शिकार!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वाराणसी से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सारनाथ थाना क्षेत्र में एक 13 साल की नाबालिग बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बच्ची का आरोप है कि उसकी मां ने उसे एक व्यक्ति को बेच दिया था, जिसके बाद कई महीनों तक उसका शोषण किया गया।

पीड़िता के अनुसार करीब चार महीने पहले ट्रेन में उसकी और उसकी मां की मुलाकात चंदौली निवासी लहरू यादव से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती की मां से शादी की बात कही और बाद में सौदा तय कर लिया गया।

वाराणसी में बेटी को बेचने और शोषण के मामले में तीन गिरफ्तार

बच्ची ने बताया कि 10 बनारसी साड़ियों और 16 हजार रुपए में उसकी मां ने उसे आरोपी के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे चंदौली लेकर गया, जहां मंदिर में शादी जैसा दिखावा किया गया।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे लगातार डराता-धमकाता था। वह खुद को जवान दिखाने के लिए दिल्ली जाकर हेयर ट्रांसप्लांट भी कराकर आया था।

युवती ने आरोप लगाया कि चार महीनों तक उसके साथ गलत काम किया गया। बाद में आरोपी उसे मंडुआडीह स्टेशन लेकर पहुंचा और वहां एक ऑटो चालक के पास बेच दिया।

पीड़िता के मुताबिक ऑटो चालक रवि वर्मा उसे मदद के बहाने अपने घर ले गया और वहां भी उसका शोषण किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सारनाथ थाना पुlलिस मौके पर पहुंची और रवि वर्मा को हिरासत में लिया। इसके बाद बच्ची को थाने लाया गया, जहां उसने पूरी आपबीती बताई और लिखित शिकायत दी।

थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि बच्ची की तहरीर के आधार पर पहले रवि वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी लहरू यादव को पकड़ा गया और फिर बच्ची की मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुlलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। फिलहाल पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

पुlलिस के अनुसार आरोपी लहरू यादव ने हाल ही में अपनी जमीन 17 लाख रुपए में बेची थी। पत्नी की मौ+त के बाद वह अपनी रकम गलत गतिविधियों में खर्च कर रहा था। वहीं बच्ची की मां ने भी पूछताछ में झांसे में आकर ऐसा कदम उठाने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla