विज्ञापन

देवू सैलून’ में रोज पहुंचता था बंदर, इस बार करवा लिया हेयरकट! वायरल VIDEO ने जीता लोगों का दिल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कर्नाटक के चामराजनगर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। यहां एक बंदर इंसानों की तरह सीधे सैलून पहुंच गया और आराम से कुर्सी पर बैठकर अपने बाल सेट करवाने लगा। यह क्यूट नजारा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानवरों के मजेदार वीडियो अक्सर इंटरनेट पर देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने सभी को हैरान कर दिया। चामराजनगर तालुक के ‘देवू सैलून’ में एक बंदर रोजाना आने लगा था। बताया जा रहा है कि वह अपने झुंड से अलग होकर दुकान में पहुंचता और चुपचाप शीशे के सामने बैठकर खुद को देखता रहता था।



सैलून के मालिक देवराज के मुताबिक, शुरुआत में उन्होंने बंदर को कई बार बाहर भगाने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से जाने को तैयार नहीं होता था। वह घंटों दुकान के अंदर ही बैठा रहता था। धीरे-धीरे यह बंदर वहां का रेगुलर विजिटर बन गया।

video - 

गुरुवार को भी बंदर हमेशा की तरह सैलून पहुंचा। इस बार देवराज ने उसे भगाने के बजाय मजाक-मस्ती के अंदाज में उसके बालों में कंघी करना शुरू कर दिया। उन्हें लगा कि बंदर डरकर भाग जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर बिल्कुल शांत होकर बैठा रहा और इंसानों की तरह अपना सिर नीचे कर लिया। इसके बाद देवराज ने उसके बालों की सेटिंग कर दी। वहां मौजूद लोगों के लिए यह नजारा बेहद अनोखा बन गया।

सैलून में मौजूद एक ग्राहक ने इस पूरे पल को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और गांव में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla