जानकारी के अनुसार मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। 6 जून की रात ग्राम परसोदा में रहने वाली नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ बिना किसी को बताए घर से निकल गई। दोनों बाइक से ग्राम दैहान स्थित रेलवे अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे। वहां दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत और विवाद होता रहा।
.jpg)
बताया गया कि महिला का नाम मोनिका खरे (23) है, जबकि युवक मिथलेश ठाकुर (28) ग्राम भीमपुरी का रहने वाला था और पेशे से ड्राइवर था। मोनिका मूल रूप से कांकेर जिले के ग्राम कोरतरा की निवासी है। उसकी शादी 22 अप्रैल 2026 को ग्राम परसोदा निवासी टीकम कुमार खरे से हुई थी।
बताया जा रहा है कि मिथलेश लगातार मोनिका पर शादी कर साथ रहने का दबाव बना रहा था। इस दौरान मोनिका उसे रेलवे पटरी से दूर ले गई, लेकिन कुछ समय बाद वह फिर पटरी पर जाकर बैठ गया। ट्रेन आने के दौरान भी मोनिका उसे हटने के लिए कहती रही, लेकिन वह वहां से नहीं हटा।
घबराई मोनिका उसे हटाने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। मिथलेश के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही जान चली गई। वहीं मोनिका भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल अवस्था में ही मोनिका ने डायल-112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी और मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
उधर, नवविवाहिता के पति टीकम कुमार खरे ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 2:30 बजे उनकी नींद खुली तो पत्नी घर में नहीं मिली। पहले उन्होंने सोचा कि वह आसपास कहीं गई होगी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों के साथ तलाश शुरू की गई।
गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। करीब 3 बजे पत्नी ने फोन उठाकर रेलवे ट्रैक पर हादसा होने की जानकारी दी। इसके बाद पति और परिजन लाटाबोड़ स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश करते रहे।
इसी बीच पुलिसकर्मियों का फोन आया, जिससे पता चला कि दैहान क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना हुई है। सूचना मिलने के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां मिथलेश का शव भी रखा हुआ था, लेकिन उस समय उसकी पहचान नहीं हो सकी।
गंभीर रूप से घायल मोनिका को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया। वर्तमान में उसका इलाज राजनांदगांव के एक निजी अस्पताल में जारी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोनिका और मिथलेश की पहचान करीब ढाई साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई और उनका संपर्क लगातार बना रहा।
पुलिस के अनुसार मिथलेश ठाकुर शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है। वह पहले डौंडीलोहारा क्षेत्र में हाईवा ड्राइवर के रूप में काम करता था। करीब एक माह पहले उसने यह काम छोड़ दिया था और इन दिनों घर का ट्रैक्टर चला रहा था।
बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
छत्तीसगढ़ और आपके आसपास की ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



