पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी राजविंदर कौर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
जानकारी के अनुसार 8 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन बीएनएस स्कूल के पास एक महिला अवैध रूप से चिट्टा रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।
बताए गए स्थान पर पुलिस ने संदिग्ध महिला की पहचान की। महिला आरक्षक की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 49.8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा नशीले पदार्थ की बिक्री से मिले 1,000 रुपए नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 9 लाख 96 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 9 लाख 97 हजार 300 रुपए बताई गई है।
गिरफ्तार महिला राजविंदर कौर (25) निवासी एलआईजी-312, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस ने यह भी बताया कि इससे पहले पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में रज्जो कौर नाम की महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


