मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद एक छात्रा से पुराने परिचय और उससे बातचीत को लेकर हुआ था। आरोप है कि वर्तमान बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक्स बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ मारपी-ट की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान एक आरोपी और पांच नाबालिगों की पहचान की गई, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।
शिकायतकर्ता युवक ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उसकी एक छात्रा से दोस्ती थी। दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत होती रही, लेकिन बाद में उसने छात्रा से संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया था।
युवक के अनुसार, 5 जून को उसे पंकज विश्वकर्मा (21) का फोन आया। उसने खुद को छात्रा का बॉयफ्रेंड बताते हुए मिलने के लिए कहा। युवक ने मिलने से इनकार कर दिया, लेकिन अगले दिन फिर फोन कर उस पर मिलने का दबाव बनाया गया।
इसके बाद 6 जून की रात करीब 9:30 बजे वह अपने चचेरे भाई के साथ नेहरू नगर स्थित अमनिक कैफे पहुंचा। वहां पहले से मौजूद युवक और उसके साथियों ने उससे बातचीत शुरू की। इसी दौरान छात्रा से पुराने परिचय और बातचीत को लेकर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मा*रने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों के साथ प्लास्टिक पाइप से भी हमला किया।
पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने धारदार हथियार दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में इस्तेमाल प्लास्टिक पाइप सहित अन्य सामान जब्त कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि स्कूल की छात्रा से बातचीत को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोपियों ने पीड़ित युवक को मिलने के लिए बुलाया, जहां उसके साथ मारपी*ट की गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला झड़प में बदल गया।
उन्होंने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर पीड़ित पक्ष की पहचान कर शिकायत दर्ज की और कानूनी कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


