विज्ञापन

भिलाई के फार्म हाउस में संदिग्ध हालत में मिला पति का शव, रात में पत्नी के साथ विवाद के बाद सुबह सामने आई चौंकाने वाली घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट उगलेगी राज!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई-3 थाना क्षेत्र के रिंगनी स्थित एक फार्म हाउस से मंगलवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया। यहां रहने वाले नीलकंठ साहू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर के सामने मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह सुपेला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। अब पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सके।

भिलाई के फार्म हाउस में संदिग्ध हालत में मिला पति का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोमवार रात नीलकंठ साहू का अपनी पत्नी और वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद घटनाक्रम ने अलग मोड़ ले लिया।

जानकारी के अनुसार नीलकंठ साहू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फार्म हाउस परिसर में रहता था। उसकी पत्नी सावित्री वहां केयरटेकर के रूप में काम करती थी।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात इलाके की बिजली चली गई थी। इसके बाद नीलकंठ पास में रहने वाले पड़ोसी अमर प्रसाद यादव के घर सोने चला गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। फार्म हाउस के चौकीदार राजकुमार को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद लोगों ने नीलकंठ को वापस अपने घर जाने की सलाह दी।

घटना से जुड़े लोगों के मुताबिक इसी दौरान पड़ोसी अमर प्रसाद यादव और चौकीदार राजकुमार के बीच भी विवाद और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई थी।

रात में हुए पूरे घटनाक्रम के बाद मंगलवार सुबह नीलकंठ साहू का शव उसके घर के सामने पड़ा मिला। पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बातें भी सामने आ रही हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

फार्म हाउस के संचालक शेख हारून ने बताया कि नीलकंठ वहां काम नहीं करता था। उसकी पत्नी सावित्री फार्म हाउस में केयरटेकर के रूप में कार्यरत थी। उनके अनुसार रात में सभी लोग साथ बैठकर खाना-पीना कर रहे थे, तभी विवाद शुरू हुआ।

उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी और वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों के साथ भी झगड़े की स्थिति बन गई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार पहले नीलकंठ की ओर से विवाद हुआ था, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस सभी संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि नीलकंठ साहू की मौ-त सामान्य परिस्थितियों में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है|

                                                                                                                                      विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla