विज्ञापन

भिलाई में देर रात बवाल: घर में घुसकर 10 से 15 लोगों ने परिवार पर किया ह-म-ला, गर्भवती महिला समेत कई घायल, जामुल थाने का हुआ घेराव

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र स्थित बॉम्बे आवास घासीदास नगर में मंगलवार रात अचानक तनाव का माहौल बन गया। 10 से 15 युवकों के एक समूह द्वारा एक घर में घुसकर परिवार के लोगों और बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों पर ह-म-ला किए जाने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड-23 घासीदास नगर निवासी दीपक साहू और उनके परिवार को निशाना बनाया गया। आरोप है कि कुछ युवक घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों के साथ मा-र-पी-ट की। घर से शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उन पर भी ह-म-ला कर दिया।

भिलाई घासीदास नगर ह-म-ला मामला

घटना में पड़ोसी सतीश मार्कण्डेय और आरती साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरती साहू गर्भवती हैं। सभी घायलों को पहले सीसीएम मेडिकल कॉलेज कचांदुर ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए श्री शंकराचार्य अस्पताल रेफर किया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दो दिन पहले दीपक साहू के घर के बाहर खड़ी स्कूटी में आ-ग लगाने के मामले में एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि जमानत मिलने के बाद उसी मामले से जुड़े कुछ लोग मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दीपक साहू के घर पहुंचे और वहां उत्पात मचाते हुए ह-म-ला कर दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक देर रात जामुल थाने पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। लोगों का कहना है कि पहले हुई घटना के बाद समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए।

जामुल थाना प्रभारी रामेन सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ह-म-ले में शामिल लोगों की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla