विज्ञापन

भिलाई हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौ'त, लगाया फं-दा..दोस्तों से कहा था- 'मैं अकेला रहना चाहता हूं'

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सेक्टर-7 स्थित महाराणा प्रताप भवन छात्रावास से रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई। छात्रावास में रहने वाले 19 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ'त हो गई। घटना के बाद छात्रावास में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान निखिल पौसार्य (19) पिता प्रहलाद पौसार्य के रूप में हुई है। निखिल मूल रूप से पंडरिया, जिला कबीरधाम का निवासी था और भिलाई में पढ़ाई करने आया था। बताया जा रहा है कि उसने अपने दोस्तों से कहा था कि वह अकेला रहना चाहता है।


Bhilai Hostel Student Death News 2026

जानकारी के अनुसार, निखिल सेक्टर-6 स्थित साईं महाविद्यालय में बीएससी बायो की पढ़ाई कर रहा था। वह पिछले करीब एक साल से भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित महाराणा प्रताप भवन छात्रावास में रह रहा था। सामान्य तौर पर छात्रावास के एक कमरे में दो छात्रों को रखा जाता है, लेकिन दूसरे छात्र के नहीं होने के कारण निखिल कमरे में अकेला रह रहा था।

रविवार सुबह काफी देर तक निखिल अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। इसके बाद छात्रावास में रहने वाले अन्य छात्रों को संदेह हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी क्षत्रिय कल्याण सभा के पदाधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया।

कमरा खुलने पर निखिल का शव कमरे के अंदर पंखे से ल-ट-का मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है।

विज्ञापन

भिलाई नगर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना वाली रात छात्रावास में रहने वाले कुछ छात्रों ने निखिल से उसके साथ कमरे में रुकने की बात कही थी, लेकिन उसने मना कर दिया था। उसने कहा था कि वह अकेले रहना चाहता है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला फं'दे से जुड़ी घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौ'त के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।


यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla