जानकारी के अनुसार, वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 29 वृंदा नगर कैंप-2 में रहने वाले जी वेंकट रमन मूर्ति (55 वर्ष) का शव घर के अंदर वाले कमरे में फंदे पर लटका मिला। वहीं उनकी पत्नी जी विद्यावती (52 वर्ष) सामने वाले कमरे में मृत अवस्था में पाई गईं।
मौके पर किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जी वेंकट रमन की मौत का कारण खुदकुशी प्रतीत हो रहा है, लेकिन अंतिम स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
वहीं जी विद्यावती के गले पर रस्सी जैसे निशान पाए जाने की बात सामने आई है। इसके चलते कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी मिला है, लेकिन उसका स्क्रीन लॉक है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल की जांच के बाद मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 9 बजे घर में कोई हलचल नहीं होने पर मृतक की मां वहां पहुंचीं। उन्होंने देखा कि बहू जी विद्यावती सामने वाले कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई थीं।
इसके बाद जब वह अंदर वाले कमरे में पहुंचीं तो बेटा जी वेंकट रमन फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर उन्होंने तत्काल अपने छोटे बेटे जी मदन राव को जानकारी दी। बाद में वैशाली नगर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि जी वेंकट रमन ऑटो चालक थे और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। दंपति का एक बेटा है, जो ओडिशा में काम करता है। माता-पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद वह भिलाई के लिए रवाना हो गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla