विज्ञापन

भिलाई में बंद कमरे में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस पहुंची तो मच गया हड़कंप! 8 लोग धराए, लाखों की संपत्ति जब्त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गनियारी क्षेत्र में संचालित जुए के अड्डे पर दबिश देकर 8 लोगों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नगदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल समेत कुल 5 लाख 20 हजार 170 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 जून की रात नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गनियारी भिलाई-3 स्थित बड़कू दाऊ की बाड़ी में बने मकान के अंदर कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।


Bhilai Jua Adda Raid News

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूचना मिलते ही एसीसीयू और थाना पुरानी भिलाई पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आठ लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

पकड़े गए लोगों में सेवक वर्मा, पंकज देवांगन, चितामणी चंद्राकर, कुन्नु साहू, तुंगध्वज चंद्रवंशी, प्रकाश चंद्राकर, केवल चंद्राकर और टाकेश्वर साहू शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 1 लाख 82 हजार 170 रुपये नकद, 8 स्मार्ट मोबाइल फोन जिनकी कीमत करीब 1 लाख 38 हजार रुपये है तथा 3 मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये है, जब्त की हैं। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 5 लाख 20 हजार 170 रुपये बताया गया है।


विज्ञापन

इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 5 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 327/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस पूरी कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा के निर्देशन में एसीसीयू टीम और पुरानी भिलाई थाना पुलिस के अधिकारियों व जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla