विज्ञापन

भिलाई में मोहर्रम की तैयारी के बीच बवाल! इमामबाड़ा के रंग को लेकर सदस्यों के बीच कटर से हमला , युवक घायल, 17 टाँके लगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मोहर्रम की तैयारियों के बीच भिलाई में एक ऐसा विवाद सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया। इमामबाड़ा की पेंटिंग के रंग को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि समिति के दो सदस्यों के बीच गंभीर विवाद हो गया। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। सेक्टर-6ए मार्केट के पास सड़क नंबर 35/36 स्थित शेरे इस्लाम अखाड़ा इमामबाड़ा समिति में यह विवाद हुआ। समिति के सदस्य मो. इजहार और वसीम परवेज के बीच इमामबाड़ा (ताजिया रखने वाला चबूतरा) की पेंटिंग को लेकर मतभेद था।

मोहर्रम की तैयारियों के बीच इमामबाड़ा रंग विवाद

लाइट ग्रीन और डार्क ग्रीन रंग को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार वसीम परवेज इमामबाड़ा को लाइट ग्रीन रंग में पेंट करवाना चाहता था, जबकि मो. इजहार डार्क ग्रीन रंग के पक्ष में थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से असहमति बनी हुई थी।

बताया गया कि रविवार को क्रिकेट खेलकर लौट रहे इजहार के साथ इसी विषय को लेकर फिर चर्चा हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।

विज्ञापन

युवक को आई गंभीर चोट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

रविवार 14 जून की सुबह करीब 9 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वसीम परवेज ने इजहार पर कटर से हमला कर दिया।

घटना में इजहार के पेट और गाल पर गंभीर चोट आई। घायल युवक को तत्काल सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।जानकारी के मुताबिक उसे 17 टांके लगाए गए।

बाद में बेहतर उपचार के लिए उसे दुर्ग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद मो. इजहार खान की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla