जानकारी के मुताबिक सेक्टर-7 के वार्ड क्रमांक 67 में दो दिनों के भीतर पीलिया के तीन मरीज मिले हैं। इससे पहले अप्रैल महीने में इसी इलाके की स्ट्रीट नंबर 37-ए में 9 से 14 अप्रैल के बीच 37 मरीजों की पहचान की गई थी। अब नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग फिर से सतर्क हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती जांच में पहले बीमार हुए लोगों के मामलों में दूषित पेयजल को बीमारी फैलने की संभावित वजह माना गया है। इसी को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं और विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे के अनुसार, तीनों मरीजों की हालत फिलहाल सामान्य है और उनका इलाज जारी है। एहतियात के तौर पर मेडिकल मोबाइल यूनिट को प्रभावित इलाके में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पेयजल के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर सर्वे कर रही है और लोगों को जागरूक भी कर रही है। नागरिकों से पानी को उबालकर और छानकर उपयोग करने की अपील की गई है। साथ ही किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इससे पहले स्ट्रीट नंबर 37 और 38 में बीमारी के मामले सामने आए थे, लेकिन अब इसका असर स्ट्रीट नंबर 41, 42 और 43 तक पहुंच गया है। रहवासियों ने खराब पाइपलाइन और दूषित जलापूर्ति को समस्या की मुख्य वजह बताते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।
पीलिया के लक्षण
बचाव कैसे करें
क्या खाएं
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


