पहली घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। बुधवार देर रात राजधानी बार के पास सड़क किनारे सोनू कुर्रे (38) का शव पड़ा मिला। सोनू गौतम नगर, सुपेला का निवासी था और मूल रूप से कोहका क्षेत्र का रहने वाला था। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।
दूसरी घटना नेवई थाना क्षेत्र की है, जहां एक सप्ताह पहले हुए जानलेवा हमले का मामला अब मृ-त्यु के बाद ह-त्या के प्रकरण में बदल गया है। गंभीर रूप से घायल मुकेश टोडर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक यह घटना 27 मई की सुबह करीब 6 बजे हुई थी। मुकेश टोडर अपने घर के सामने मोटरसाइकिल पर बैठा था। इसी दौरान उसका पड़ोसी मनीष कुमार कोसरे लोहे का सब्बल लेकर वहां पहुंचा और कथित तौर पर जान से मा-रने की धमकी देते हुए उस पर ह-मला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी मनीष कुमार कोसरे पहले से ही जेल में है। मुकेश टोडर की मौत के बाद पुलिस अब उसके खिलाफ ह-त्या की धाराएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
आरोप है कि मनीष ने मुकेश के सिर पर लगातार 10 से 12 बार वा-र किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर मुकेश की मां कुमारी टोडर, पत्नी साधना टोडर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
घायल मुकेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे भिलाई के स्पर्श हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। करीब एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद 3 जून को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद नेवई थाना पुलिस ने ह-त्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने लगातार दबिश दी और आखिरकार आरोपी मनीष कुमार कोसरे (29 वर्ष), निवासी विजय चौक, स्टेशन मरोदा को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
अब घायल युवक की मौत के बाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ ह-त्या सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




