विज्ञापन

भिलाई : पुरानी रंजिश में नाश्ता दुकान संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हम-ला, पेट और सीने में लगे वार, हालत गंभीर

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के वैशाली नगर इलाके में देर रात पुरानी रंजिश का मामला एक बार फिर सामने आया, जहां मोहल्ले के सामने नाश्ते की दुकान चलाने वाले युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए गए। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

घायल युवक की पहचान वृंदानगर निवासी 35 वर्षीय अन्नू यादव के रूप में हुई है। अन्नू अपने घर के सामने ही नाश्ते की दुकान संचालित करता है। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ लोगों ने उस पर एक के बाद एक कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bhilai Vaishali Nagar Crime News

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल अन्नू को तुरंत सुपेला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हम-ले में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

घटना के बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने मोहल्ले में बाहरी लोगों की लगातार आवाजाही को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाहरी लोगों का आना-जाना बना हुआ है।

विज्ञापन

रिश्तेदारों का आरोप है कि इलाके में नशे का कारोबार भी संचालित होता है, जिसके चलते अक्सर विवाद की स्थिति बनती रहती है। उन्होंने बताया कि जिस युवक पर हम-ले का आरोप है, उसका संबंध भी इलाके के कुछ युवकों से बताया जा रहा है।

परिजनों ने पुलिस से क्षेत्र में बढ़ रही ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि बाहरी लोगों की लगातार आवाजाही और आए दिन होने वाले विवादों से मोहल्लेवासी परेशान हैं।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में घटना की वजह पुरानी रंजिश सामने आ रही है। हालांकि विवाद किस कारण हुआ, इसकी जांच अभी जारी है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla