बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! अब लेट बिल जमा करने पर नहीं लगेगा पूरे महीने का सरचार्ज..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिजली बिल में राहत की खबर, अब देरी होने पर नहीं देना होगा पूरे महीने का सरचार्ज

छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब बिजली बिल जमा करने में एक-दो दिन की देरी होने पर पूरे महीने का सरचार्ज नहीं देना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं से केवल वास्तविक देरी वाले दिनों का ही शुल्क लिया जाएगा।

रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) की ओर से लागू की गई नई व्यवस्था उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।


बिजली बिल पर नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को राहत

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पावर कंपनी के मुताबिक, सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में चल रही "दोहरा झटका" या "रोजाना ब्याज" जैसी खबरें पूरी तरह भ्रामक और गलत हैं।

कंपनी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पुरानी व्यवस्था में यदि कोई उपभोक्ता नियत तिथि के बाद केवल एक या दो दिन की देरी से भी बिल जमा करता था, तो उससे पूरे महीने का 1.5 प्रतिशत सरचार्ज वसूला जाता था। इससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था।

नई व्यवस्था से ऐसे मिलेगा फायदा

संशोधित नियमों के बाद अब लेट फीस की गणना पूरी तरह पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी कर दी गई है। अब विलंब अधिभार 0.04 प्रतिशत प्रतिदिन की दर से लिया जाएगा। यानी उपभोक्ता जितने दिन की देरी करेगा, उसे केवल उतने ही दिनों का शुल्क देना होगा


विज्ञापन

यदि किसी कारण से उपभोक्ता सिर्फ एक दिन की देरी से बिल जमा करता है, तो अब पूरे महीने का सरचार्ज नहीं लगेगा। ऐसे में केवल 0.04 प्रतिशत अधिभार ही देना होगा।

वहीं, यदि कोई उपभोक्ता पूरे 30 दिन की देरी से भुगतान करता है, तब भी कुल अधिभार केवल 1.2 प्रतिशत ही बनेगा, जो कि पुरानी व्यवस्था के 1.5 प्रतिशत से कम है।

भ्रामक खबरों से बचने की अपील

पावर कंपनी ने स्पष्ट किया है कि नई व्यवस्था में अधिभार की दरें कम हुई हैं, बढ़ी नहीं हैं। इसे रोजाना ब्याज या अतिरिक्त झटके के रूप में पेश करना तथ्यात्मक रूप से गलत है।

कंपनी ने समाचार माध्यमों और आम नागरिकों से सही जानकारी साझा करने की अपील की है, ताकि उपभोक्ताओं के बीच फैला भ्रम दूर हो सके।

अगर आप छत्तीसगढ़ की ऐसी ही महत्वपूर्ण और भरोसेमंद खबरें सबसे पहले पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहें और यह खबर अपने परिचितों तक जरूर साझा करें।


यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla