दुर्ग जिले में बीएसपी से स्क्रैप चोरी कर अवैध कमाई करने वाले संगठित नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार तीन आरोपियों को सात दिन की रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
इस पूरे मामले की शुरुआत 26 मई 2026 को हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि भिलाई के हथखोज क्षेत्र स्थित ए.के. ट्रेडर्स में संदिग्ध स्क्रैप बड़ी मात्रा में रखा गया है। जांच में सामने आया कि फ्लू डस्ट के परिवहन की आड़ में बीएसपी से लोहा बाहर भेजा जा रहा था।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को कई ट्रकों और हाईवा वाहनों में लोहे की प्लेट, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री लोड मिली। जांच में यह भी सामने आया कि लोहे को व्यवस्थित तरीके से एकत्र कर उसकी बिक्री की जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 250 टन लोहे की प्लेट, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री जब्त की थी। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा परिवहन और लोडिंग में उपयोग किए गए वाहन और मशीनें भी जब्त की गई थीं। कुल जब्ती की कीमत करीब 3.22 करोड़ रुपए बताई गई है।
विज्ञापन
इस मामले में पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं मुख्य आरोपी संजय सिंह फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस टीम उत्तर प्रदेश पहुंची, जहां देवरिया क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया। 16 जून को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सात दिन की रिमांड लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान अमित शर्मा उर्फ कैलाश शर्मा और आकाश कुमार सिंह की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने स्क्रैप की बिक्री और उससे हुई कमाई को संपत्तियों में लगाने की बात स्वीकार की है।
जांच के दौरान पुलिस आरोपियों को खुर्सीपार गेट से एसएमएस-3 तक घटनास्थल पर भी लेकर गई। यहां पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने स्क्रैप परिवहन में इस्तेमाल किए गए वाहनों की फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की चल और अचल संपत्तियों की जांच अभी जारी है। जरूरत पड़ने पर आगे कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच लगातार जारी है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


