पुलिस के मुताबिक यह पूरा विवाद एक सिगरेट मांगने की बात से शुरू हुआ था। 7 अप्रैल 2026 को मोहम्मद वसीम ने थाना छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अहमद नगर कैम्प-2 स्थित बड़ी मस्जिद के पास अयाज अहमद सिद्दीकी के कैरम सेंटर में बैठा हुआ था।
.jpg)
इसी दौरान एक व्यक्ति ने उससे सिगरेट मांगी। वसीम ने उसे दुकान संचालक से सिगरेट लेने की बात कही, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
शिकायत के अनुसार विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने उसकी गर्दन दबाई और नुकीली वस्तु से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई।
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि अन्य फरार आरोपियों और अपचारी बालकों की तलाश जारी थी
विज्ञापन
लगातार पतासाजी और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने छह फरार आरोपियों और दो अपचारी बालकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में शहनवाज कुरैशी उर्फ शानु उर्फ अण्डा (23), शेख अनिस (39), मोहम्मद जाकिर (23), शोएब अख्तर (23), मोहम्मद अली उर्फ लल्लू कुरैशी उर्फ पप्पू कुरैशी (36) और गौरव चौधरी उर्फ उल्लू (19) शामिल हैं। सभी आरोपी कैम्प-2 भिलाई के निवासी बताए गए हैं। इसके अलावा दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
यह घटना बड़ी मस्जिद के पास स्थित अयाज अहमद सिद्दीकी के कैरम सेंटर में हुई थी, जहां मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया और मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



