विज्ञापन

Breaking : भिलाई में CBI की बड़ी कार्रवाई! CGPSC भर्ती मामले में पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर छापा,छानबीन जारी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई से बुधवार सुबह एक बार फिर CGPSC भर्ती मामले से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव के निवास पर केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की टीम पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई सेक्टर-10 स्थित ध्रुव के घर पर अल सुबह CBI की दो अलग-अलग टीमों ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि टीम के सदस्य परिवार के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और मामले से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। ध्रुव की गिरफ्तारी के बाद यह दूसरा मौका है जब जांच एजेंसी उनके निवास तक पहुंची है।

CGPSC भर्ती मामले में भिलाई स्थित पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर CBI जांच

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  गौरतलब है कि चर्चित CGPSC भर्ती मामले में अब तक 29 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है। इनमें पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव और परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक सहित अन्य नाम शामिल हैं।

यह मामला वर्ष 2020 से 2022 के बीच आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कार प्रक्रियाओं से जुड़ा हुआ है। उस दौरान भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों और परिचितों को लाभ पहुंचाने के लिए योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी की गई।


इसी वजह से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत कई प्रतिष्ठित पदों पर हुए चयन सवालों के घेरे में आ गए थे। मामले ने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और प्रशासनिक पारदर्शिता पर भी कई सवाल खड़े किए।

राज्य में सरकार बदलने के बाद जुलाई 2023 में इस मामले की जांच CBI को सौंपी गई। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी।

CBI की जांच में यह भी सामने आया कि तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी पर नियमों में बदलाव कर अपने परिजनों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे। जांच एजेंसी के अनुसार, भतीजे के चयन को सुनिश्चित करने के लिए "रिश्तेदार" शब्द को "परिवार" में बदले जाने की बात सामने आई। इसके अलावा प्रश्न पत्र लीक कर परीक्षा पास करवाने जैसे आरोप भी जांच के दायरे में हैं।

मामले में तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, आरती वासनिक और ललित गणवीर समेत अन्य अधिकारियों पर भी पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल सभी प्रमुख आरोपी रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं।

गिरफ्तार लोगों की सूची भी लंबी है। CBI ने टामन सिंह सोनवानी के अलावा बजरंग पावर इस्पात कंपनी के निदेशक श्रवण कुमार गोयल, उनके बेटे शशांक गोयल, बहू भूमिका कटियार, उप नियंत्रक ललित गणवीर, निशा कोसले, दीपा आदिल, सुमित ध्रुव समेत कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें से कुछ लोगों को बाद में जमानत भी मिल चुकी है।

 छत्तीसगढ़ और दुर्ग-भिलाई की ऐसी ही महत्वपूर्ण और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

                                                                                                                                      विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla