मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिली है। इसके साथ ही मानसून महाराष्ट्र के कई और इलाकों तक पहुंच गया है। वहीं, 25 जून के बाद इसके मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री दंतेवाड़ा से हुई है और आने वाले दिनों में यह प्रदेश के अन्य जिलों तक भी पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर संभाग में अब बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। इसके बाद मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिले भी मानसून की चपेट में आएंगे।
प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदला और रायपुर, रायगढ़ समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई।
भारी बारिश के कारण रायपुर के सुंदरनगर स्थित महादेवघाट रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने गरज-चमक, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।
हालांकि, मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। इसके चलते कुछ इलाकों में हीट वेव जैसी स्थिति भी बन सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी रायपुर में सोमवार दोपहर मौसम अचानक बदला और तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। शहर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दूसरी ओर, तमिलनाडु के थूथूकोडी में रविवार को धूल का बवंडर देखने को मिला। पहले इसे टॉरनेडो बताया जा रहा था, लेकिन सोमवार को मौसम विभाग ने स्पष्ट किया कि यह लोकल कन्वेक्टिव वॉर्टेक्स यानी धूल का बवंडर था।
रविवार को मेघालय में भी जोरदार बारिश हुई। खासी हिल्स जिले के मॉसिनराम में 24 घंटे के भीतर 530 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह मात्रा इतनी अधिक है कि जोधपुर और बीकानेर में करीब छह महीने में होने वाली बारिश के बराबर बताई जा रही है।
इधर, राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को ओले गिरे, जबकि मध्य प्रदेश के पांच जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में भी लू चलने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




